विश्व

अब अमेरिका में नए तरीके मृत्युदंड, मिलेंगे फायरिंग स्क्वॉयड समेत बिजली का करंट

Rounak Dey
29 Nov 2020 8:10 AM IST
अब अमेरिका में नए तरीके मृत्युदंड, मिलेंगे फायरिंग स्क्वॉयड समेत बिजली का करंट
x
मृत्युदंड पाए अपराधियों को मारने के लिए नए तरीके अपनाने पर अमेरिका का न्याय विभाग विचार कर रहा है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| मृत्युदंड पाए अपराधियों को मारने के लिए नए तरीके अपनाने पर अमेरिका का न्याय विभाग विचार कर रहा है। इनमें फायरिंग स्क्वॉयड के सामने खड़ा कर गोली मारने और कुर्सी पर बांध बिजली का करंट देने की व्यवस्था कुछ राज्यों में फिर नए तरीके से लागू हो सकती है।

चूंकि राष्ट्रपति ट्रंप प्रशासन के आखिरी कुछ दिन बाकी हैं और नए चुने गए राष्ट्रपति जो बाइडन मृत्यु दंड खत्म करने के पक्ष में हैं। ऐसे में इन बदलावों के लिए जल्दी की जा रही है।
अमेरिका में मृत्युदंड पाए जाने वाले अपराधियों को जहर के इंजेक्शन, बिजली का करंट, जहरीली गैस फांसी व फायरिंग स्क्वॉयड में से विकल्प चुनना होता है।1976 से मृत्युदंड पाए 1527 अपराधियों में से 1347 ने मौत का इंजेक्शन, 163 ने बिजली का करंट, 11 ने जहरीली गैस व तीन तीन ने फांसी और फायरिंग स्क्वॉयड को चुना।
यहां के 28 शहरों में जहर इंजेक्शन से मृत्युदंड देने का प्रावधान है।कुछ राज्यों में अपराधी का चुना विकल्प न होने पर सजा में देरी होती रही है। माना जा रहा है कि नए नियमों से ऐसे अपराधियों के मामले को न्यायपालिका द्वारा दूसरे राज्य में भेजा जा सकेगा।
अनुमान है कि बाइडन पद संभालने के बाद इन्हें रद्द कर सकते हैं। वहीं अमेरिकी मृत्युदंड सुचना केंद्र के निदेशक रॉबर्ट डनहम के अनुसार 1884 के बाद पद छोड़ते हुए राष्ट्रपति ट्रंप प्रशासन ने सर्वाधिक मृत्युदंड दिलवाए हैं। कई सामाजिक कार्यकर्ता इसे उनका आखिरी क्रूरतापूर्ण कार्य करार दे रहे हैं।


Next Story