विश्व

अब Jeff Bezos निकलेंगे स्पेस मिशन पर, ऐमजॉन के मालिक ने साथियों से कहा- रिलैक्स

Gulabi
19 July 2021 4:34 PM GMT
अब Jeff Bezos निकलेंगे स्पेस मिशन पर, ऐमजॉन के मालिक ने साथियों से कहा- रिलैक्स
x
दुनिया के सबसे अमीर व्यापारी जेफ बेजोस स्पेस मिशन पर जाने को तैयार हैं

वॉशिंगटन : दुनिया के सबसे अमीर व्यापारी जेफ बेजोस स्पेस मिशन पर जाने को तैयार हैं। भले ही बेजोस अंतरिक्ष में जाने वाले सबसे पहले अरबपति न बन पाए हों, वह इस उड़ान के साथ अलग ही इतिहास रचने वाले हैं। मंगलवार को बेजोस अपने भाई को तो साथ ले ही जा रहे हैं, सबसे बुजुर्ग और सबसे युवा ऐस्ट्रोनॉट को लेकर जा रहे हैं। मिशन से पहले बेजोस ने अपने साथियों से 'रिलैक्स' करने को कहा है। खबरों के मुताबिक इस यात्रा के दौरान

जेफ बेजोस कुल 11 मिनट तक ही अंतरिक्ष में रहेंगे।
बेजोस ने CBS के 'द लेट नाइट शो विद स्टीफेन कोबेर' पर अपने साथी यात्रियों से कहा, 'सिट बैक, रिलैक्स, खिड़की के बाहर देखिए और बाहर व्यू को महसूस कीजिए।' बेजोस और उनके भाई मार्क बेजोस जिस रॉकेट से जा रहे हैं, यह पूरी तरह से ऑटोनॉमस है। हालांकि इसमें भी खतरा बना हुआ है।
ध्वनि की गति से ज्यादा तेज
बेजोस और साथी यात्रियों के साथ अंतरिक्ष में ऊपर जाएंगे और 11 मिनट में लौट आएंगे। सीएनएन के मुताबिक बेजोस की उड़ान धरती से करीब 100 किमी की ऊंचाई तक ही जाएगी। बेजोस का न्‍यू शेफर्ड रॉकेट सबऑर्बिटल फ्लाइट है और यह ध्‍वनि की तीन गुना रफ्तार से अंतरिक्ष की ओर अपने कदम बढ़ाएगा। यह तब तक सीधा अंतरिक्ष में जाता रहेगा जब तक कि उसका ज्‍यादातर ईंधन खत्‍म नहीं हो जाता है।
ऐसे होगी लैंडिंग
यह कैप्‍सूल के सबसे ज्‍यादा ऊंचाई तक पहुंचने पर रॉकेट से अलग हो जाएगा। कुछ देर तक अंतरिक्ष में घूमने के दौरान कुछ मिनट बिना ग्रैविटी भारहीनता भी रहेगी। इसके बाद स्‍पेस कैप्‍सूल बेजोस को लेकर धरती की ओर रवाना हो जाएगा। न्‍यू शेफर्ड रॉकेट अपनी रफ्तार को कम करने के लिए पैराशूट को खोल देगा। अलग से उड़ रहा रॉकेट अपने इंजन को फिर से चालू करेगा और अपने कंप्‍यूटर की मदद से ठीक जगह पर लैंड कर जाएगा।
अनंत अंतरिक्ष की उड़ान भरने जा रहे जेफ बेजोस ने अपने करिएर की शुरुआत साल 1994 में एक ऑनलाइन बुकशॉप से की थी। इस बुक शॉप की स्‍थापना उन्‍होंने अपने गैरेज में की थी। जेफ बेजोस का यह पेड़ अब ऐमजॉन रूपी विशाल वटवृक्ष बन चुका है और इसकी शाखाएं पूरी दुनिया में फैली हुई हैं। करीब 190 अरब डॉलर की संपत्ति के मालिक जेफ बेजोस इस रेकॉर्डतोड़ सफलता के बाद अब एक-एक करके अपने सपने को पूरा कर रहे हैं। अरबपति जेफ बेजोस अब अमेरिका में जमीन के मामले में 28वें नंबर पर पहुंच गए हैं। उनके पास कुल 4,20,000 एकड़ जमीन है। इसमें से ज्‍यादातर जमीन टेक्‍सास में है। बेजोस के पास दो विशाल महल जैसे घर सिएटल के पास हैं। इनकी कीमत करीब 63 मिलियन डॉलर है। माइक्रोसॉफ्ट के संस्‍थापक बिल गेट्स उनके पड़ोसी हैं। बेजोस ने अमेरिका के बेवरली हिल्‍स इलाके में वर्ष 2007 में एक महल 25 मिल‍ियन डॉलर में खरीदा था। बाद में उन्‍हें लगा कि यह उनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्‍त नहीं है। इसके बाद उन्‍होंने पास में ही 13 मिलियन डॉलर में एक और घर खरीदा। हाल ही में उन्‍होंने 165 मिलियन डॉलर में लॉस एंजिलिस शहर का सबसे महंगा महल रूपी घर खरीदा है।
जेफ बेजोस वॉशिंगटन में अमेरिकी सत्‍ता के करीब रहना चाहते हैं। इसके लिए उन्‍होंने 27 हजार वर्गफुट इलाके में फैले वॉशिंगटन टेक्‍सटाइल म्‍यूजियम को 230 लाख डॉलर में खरीदा है। बेजोस की योजना अब इस म्‍यूजियम को विशाल घर बनाने की है। इसमें उन्‍हें अब 120 लाख डॉलर खर्च करना होगा। जेफ बेजोस के नए घर के सामने एक अन्‍य घर आ रहा था जिससे उसकी शोभा मर रही थी। ऐमजॉन के मालिक ने उस घर को भी 50 लाख डॉलर देकर खरीद लिया है। अब इस इलाके में जेफ बेजोस के पड़ोसी पूर्व अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा, अमेरिका के पूर्व राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप हो गई हैं। बताया जाता है कि पूर्व राष्‍ट्रपति ओबामा के घर की कीमत करीब 53 लाख डॉलर है। अपनी पत्‍नी से 38 अरब डॉलर के तलाक के बाद जेफ बेजोस ने पास में ही स्थित तीन अपार्टमेंट खरीदे हैं ताकि उसे एक सुपर फ्लैट बनाया जा सके। जब यह भी छोटा लगा तो उन्‍होंने एक चौथा अपार्टमेंट भी 16 मिल‍ियन डॉलर में खरीद लिया। इस 5000 फुट में फैले सुपरफ्लैट में दुनिया की सभी अत्‍याधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। इसमें कुल 6 बेडरूम हैं।
अरबपति जेफ बेजोस समुद्र की लहरों पर राज करने के लिए एक महाविशालकाय याट बनवा रहे हैं। यह याट इतना विशाल होगा कि उसे अंतरिक्ष से भी देखा जा सकेगा। बताया जा रहा है कि जेफ बेजोस 50 करोड़ डॉलर की मदद से 417 फुट लंबा सुपरयाट बनवा रहे हैं। इसका अपना एक अन्‍य सपोर्ट याट भी होगा। इसमें हेल‍िपैड भी बना रहेगा। जेफ बेजोस अपना समय बचाने के लिए दुनिया के सबसे तेज विमान गल्‍फस्‍ट्रीम G-650ER प्राइवेट जेट का इस्‍तेमाल करते हैं। इसकी कीमत करीब 6.5 करोड़ डॉलर है। वर्ष 2017 में जेफ बेजोस ने फूड ग्रोसरी चेन को 13.7 अरब डॉलर में खरीदा था। दुनिया की सबसे बड़ी इंटरनेट कंपनी चलाने वाले बेजोस अब अंतरिक्ष की यात्रा पर रवाना होने जा रहे हैं। बेजोस ने साल 2000 में ब्लू ओरिजिन (Blue Origin) की स्थापना की थी।
ऐसे में लोग यह कल्‍पना ही लगा सकते हैं कि उनके पास कितना फ्री टाइम होगा। बेजोस यही पर नहीं रुके हैं, वह अब टेक्‍सास में 500 फुट लंबी घड़ी बनवा रहे हैं जो हवा से चलेगी और अगले 10 हजार साल तक काम करती रहेगी। जेफ बेजोस अमेरिका के चर्चित अखबार वॉशिंगटन पोस्‍ट के मालिक हैं। अरबपति जेफ बेजोस दान में भी काफी आगे हैं और अब तक 10 अरब डॉलर जलवायु परिवर्तन के खतरे से निपटने के लिए दे चुके हैं। बेघर लोगों के कल्‍याण के लिए भी उन्‍होंने 2 अरब डॉलर द‍िया है। जेफ बेजोस को पत्‍नी से अलग होने के बाद 38 अरब डॉलर देना पड़ा था। इसके बाद भी वह दुनिया के सबसे अमीर इंसान बने हुए हैं।
इतिहास रचेगी फ्लाइट
ऐमजॉन के मालिक जेफ बेजोस ने ऐलान किया है कि उनके साथ फंक भी इंसानों को ले जा रही Blue Origin की पहली स्पेसफ्लाइट में जाएंगी। 20 जुलाई को जाने वाली इस फ्लाइट पर बेजोस के भाई मार्क और एक शख्स को और शामिल किया गया है जिनका नाम अभी नहीं जाहिर किया गया है। यह फ्लाइट 1969 में नील आर्मस्ट्रॉन्ग और बज ऐल्ड्रिन के अपोलो 11 मिशन की लैंडिंग की सालगिरह पर होगी।
Next Story