
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
ढाका: भाजपा की प्रवक्ता रहीं नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल की ओर से पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी को बांग्लादेश के वरिष्ठ मंत्री ने भारत का आंतरिक मामला बताया है। देश के सूचना एवं प्रसारण मंत्री हसन महमूद ने यह टिप्पणी ऐसे वक्त में की है, जब सऊदी अरब, ईरान समेत कई देशों ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है और भारत सरकार से कार्रवाई की मांग की थी। बांग्लादेश के मंत्री ने कहा कि यह बांग्लादेश में कोई बड़ा मसला नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने उन आलोचनाओं को भी खारिज किया कि बांग्लादेश की सरकार इस मसले पर कोई समझौता कर रही है। बता दें कि ढाका में भी कुछ संगठनों ने इस मसले पर 10 जून को विरोध प्रदर्शन किए थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





