विश्व

ओमिक्रोन का सबवेरिएंट बीए-5 को लेकर अब एक नई जानकारी आई सामने

Neha Dani
11 July 2022 10:49 AM GMT
ओमिक्रोन का सबवेरिएंट बीए-5 को लेकर अब एक नई जानकारी आई सामने
x
इसके लिए जरूरी है कि जब इसके लक्ष्‍ण दिखाई दें तभी तत्‍काल डाक्‍टर से संपर्क किया जाना चाहिए।

देश और दुनिया में कोरोना के मामले (Covid-19 cases) बढ़ाने में सहायक बन रहा ओमिक्रोन का सबवेरिएंट बीए-5 (Omicron Subvariant BA.5) को लेकर अब एक नई जानकारी सामने आई है। ब्रिटेन के ट्रिनिटी कालेज इम्‍युनालाजिस्‍ट ल्‍यूक ओ नील (immunologist.Luke O'Neill) का कहना है कि इस वेरिएंट के शिकार होने वाले लोगों को नींद न आने की समस्‍या का सामना करना पड़ सकता है। नील की मानें तो ऐसे लोगों को नाइट स्‍वीट की वजह से ऐसा हो सकता है।


नाइट स्‍वीट दरअसल, हमारे शरीर में होने वाली विभिन्‍न परेशानियों को कहा जाता है जिसमें अत्‍यधिक पसीना आता है, जिसकी वजह से सोने में दिक्‍कत हो सकती है। नील के मुताबिक बीए-5 सबवेरिएंट से ग्रस्‍त होने का ये एक और लक्षण सामने आया है। नील ने एक बातचीत में बताया कि बीए-5 सबवेरिएंट हमारे इम्‍यून सिस्‍टम के साथ मिलकर कई दूसरी परेशानियों को भी पैदा कर सकता है या बढ़ा सकता है।

आईएएनएस के मुताबिक नील ने कहा है कि क्‍योंकि ये वायरस कुछ अलग है इसलिए इससे होने वाली बीमारी भी कुछ अलग हो सकती है। हालांकि उन्‍होंने ये भी कहा कि यदि आपने कोरोना रोधी वैक्‍सीन की खुराक ले रखी है तो वो आपको इस समस्‍या से बचा सकती है। वैक्‍सीन लेने वालों को इस वेरिएंट से गंभीर समस्‍या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

आपको बता दें कि बीए-5 सबवेरिएंट की पहचान सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका में की गई थी। इसके बाद इस सबवेरिएंट के मामले भारत समेत यूरोपीय देशों अमेरिका, इजरायल, लेटिन अमेरिकी देशों, रूस में भी सामने आ चुके हैं। BA.5 के अधिक संक्रामक होने की वजह से कई देशों में अस्‍पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्‍या भी बढ़ी है। पुर्तगाल में तो अधिकतर मामलों में इसके होने का पता चला है। जानकारों की राय में इस वेरिएंट से बचाव संभव है। इसके लिए जरूरी है कि जब इसके लक्ष्‍ण दिखाई दें तभी तत्‍काल डाक्‍टर से संपर्क किया जाना चाहिए।


Next Story