विश्व

महारानी एलिजाबेथ के निधन के बाद नास्त्रेदमस की किताबों की बिक्री बढ़ी

Rounak Dey
26 Sept 2022 9:50 AM IST
महारानी एलिजाबेथ के निधन के बाद नास्त्रेदमस की किताबों की बिक्री बढ़ी
x
आज इस सफलता को देखने के लिए जीवित नहीं हैं। 2017 में 63 साल की उम्र में उनका निधन हो

लंदन: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद से फ्रांस के भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस की किताबों की बिक्री बढ़ी है। कहा जा रहा है कि 450 साल पहले नास्त्रेदमस ने ब्रिटेन की महारानी के निधन की भविष्यवाणी की थी। नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों को मानने वाले लोगों का कहना है कि उन्होंने लंदन की ग्रेट आग और हिटलर के उदय की भविष्यवाणी पहले ही कर दी थी। उनके भविष्यवाणियों के व्याखाओं से जुड़ी किताब संडे टाइम्स की बेस्टसेलर की सूची में सबसे ऊपर है।


मारियो रीडिंग की किताब 'नास्त्रेदमस: द कंप्लीट प्रोफेसीस फॉर द फ्यूचर' की मांग तेजी से बढ़ी है। संडे टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक महारानी के निधन के बाद 17 सितंबर से एक सप्ताह के अंदर ही इसकी 8,000 प्रतियां बिकी हैं। इसके कारण ये किताब सामान्य पेपरबैक चार्ट में सबसे टॉप पर है। रानी के निधन से पहले इस किताब की हफ्ते में पांच प्रतियां बिकी थीं। 2006 में ये किताब प्रकाशित हुई थी, जिसमें नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी की व्याखाएं हैं।


क्या है किताब की बिक्री का कारण
इस किताब की बिक्री का कारण सोशल मीडिया से बढ़ी लोकप्रियता को माना जा रहा है जो महारानी के निधन के बाद मिली है। कई सोशल मीडिया पोस्ट में कहा गया कि नास्त्रेदमस ने रानी के निधन, यूक्रेन युद्ध की सफल भविष्यवाणी की थी। नास्त्रेदमस अपनी भविष्यवाणियों को कविताओं की तरह कहते थे। उनकी सबसे मशहूर किताब लेस प्रोफेसीज में 942 काव्य हैं जो कथित तौर पर भविष्यवाणियां हैं।


लेखक नहीं देख सके किताब की कामयाबी
नास्त्रेदमस का जन्म 1503 में फ्रांस के मिशेल डी नोस्ट्रेडेम में हुआ था। उन्हें मानने वालों का कहना है कि नास्त्रेदमस ने 9/11 का आतंकी हमला और चांद पर इंसानों की भविष्यवाणी भी की थी। किताब के लेखक मारियो रीडिंग भी आज इस सफलता को देखने के लिए जीवित नहीं हैं। 2017 में 63 साल की उम्र में उनका निधन हो


Next Story