विश्व

उत्तर कोरिया के राष्ट्रपति ने टकराव होने पर दुश्मनों को मौत के मुंह में पहुंचाने का लिया संकल्प

jantaserishta.com
11 April 2024 10:36 AM IST
उत्तर कोरिया के राष्ट्रपति ने टकराव होने पर दुश्मनों को मौत के मुंह में पहुंचाने का लिया संकल्प
x
सियोल: उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन ने सैन्य टकराव होने पर दुश्मनों को बिना किसी हिचकिचाहट के "मौत का झटका" देने का संकल्प जताया है। यह जानकारी राज्य मीडिया ने गुरुवार को दी।
योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के हवाले से कोरियाई सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) ने बताया कि, किम ने बुधवार को किम जोंग-इल यूनिवर्सिटी ऑफ मिलिट्री एंड पॉलिटिक्स की अपनी यात्रा के दौरान यह बात कही।
केसीएनए के मुताबिक," किम ने कहा कि अब युद्ध के लिए पहले से कहीं अधिक अच्छी तरह से तैयार होने का समय आ गया है और उत्तर कोरिया को इसके लिए और अधिक दृढ़ता से तैयार होना चाहिए।" किम ने विश्वविद्यालय को नई सैन्य प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का निर्देश दिया।
गौरतलब है कि उत्तर कोरिया इस साल हथियारों के परीक्षण में तेजी ला रहा है। इसमें समुद्र और जमीन से क्रूज मिसाइलों का प्रक्षेपण और सुपर-बड़े मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर से फायरिंग अभ्यास शामिल हैं। पिछले हफ्ते, इसने हाइपरसोनिक वारहेड से युक्त एक नई मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण का दावा किया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story