उत्तर कोरिया के पूर्व राजा किम जोंग इल की दसवीं बरसी, लोगों के 11 दिनों तक हंसने और शराब पीने पर लगा बैन

नई दिल्ली: खुश होना, रोना या गुस्सा करना, किसी भी इंसान की अपनी निजी प्रतिक्रिया है। मगर, आप कैसा महसूस करेंगे जब आपके हंसने, रोने या दुखी होने पर सरकार का कंट्रोल हो जाए। सरकार इजाजत देगी तो जनता हंसेगी या दुखी रहेगी। जी हां, ऐसा ही एक अजीबोगरीब फरमान उत्तर कोरिया सरकार ने अपने लोगों को सुनाया है। उत्तर कोरिया में लोगों के 11 दिनों तक हंसने और शराब पीने पर बैन लगा दिया गया है, क्योंकि इस साल पूर्व नेता किम जोंग इल की मृत्यु की दसवीं वर्षगांठ है। सरकारी अधिकारियों ने जनता को आदेश दिया है कि जब तक उत्तर कोरिया उनकी मृत्यु का शोक मना रहा है, तब तक वे खुशी वाले कामों को न करें। किम जोंग इल ने साल 1994 से 2011 में अपनी मृत्यु तक उत्तर कोरिया पर शासन किया। इसके बाद उनके तीसरे और सबसे छोटे बेटे और वर्तमान नेता किम जोंग उन ने नॉर्थ कोरिया ने सत्ता संभाली।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





