विश्व
उत्तर कोरियाई संसद प्रमुख की जिनेवा में रूस समेत चार देशों के साथ बातचीत
jantaserishta.com
3 Aug 2025 4:00 PM IST

x
सोल: उत्तर कोरिया की सुप्रीम पीपुल्स असेंबली के अध्यक्ष पाक इन-चोल ने स्विट्जरलैंड के जिनेवा में विधानसभा प्रमुखों की एक वैश्विक बैठक से इतर रूस और तीन अन्य देशों के अपने समकक्षों के साथ बातचीत की।
उत्तर कोरिया के वरिष्ठ नेता इन-चोल ने हाल ही में विश्व संसद अध्यक्ष सम्मेलन में हिस्सा लेने के दौरान रूस की फेडरेशन काउंसिल की चेयरपर्सन, मंगोलिया और वियतनाम की संसदों के प्रमुखों और लाओस संसद की उपाध्यक्ष से मुलाकात की। यह जानकारी 'योनहाप' समाचार एजेंसी ने कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) के हवाले से दी है।
केसीएनए के मुताबिक, रूस की संसदीय अध्यक्ष वालेन्टीना मतविएंको ने पाक इन-चोल के साथ बातचीत में कहा कि उत्तर कोरियाई और रूसी नेताओं के बीच करीबी दोस्ती ही वह मूलभूत आधार है, जिसने द्विपक्षीय संबंधों को अब तक के सबसे ऊंचे स्तर तक पहुंचा दिया। एजेंसी ने उनके हवाले से यह भी कहा कि रूस-उत्तर कोरिया संबंधों ने हर तरह की चुनौतियों को पार किया और 'व्यापक रणनीतिक साझेदारी संधि' पर हस्ताक्षर के बाद से अपनी अहमियत को सिद्ध किया है। इसी के साथ उन्होंने उत्तर कोरिया के साथ रूस की एकजुटता को दोहराया।
चीन के शीर्ष सांसद झाओ लेजी ने भी इस वैश्विक सम्मेलन में हिस्सा लिया, लेकिन उनकी और उत्तर कोरिया के प्रतिनिधि पाक इन-चोल के बीच कोई बातचीत नहीं हुई। इसे इस बात के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है कि यूक्रेन युद्ध में रूस के साथ उत्तर कोरिया की नजदीकी के कारण दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों में अभी तक पूरी तरह से सुधार नहीं हुआ है।
यह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन इंटर-पार्लियामेंट्री यूनियन (आईपीयू) की ओर से हर पांच वर्षों में आयोजित किया जाता है। यह एक वैश्विक संगठन है, जो विभिन्न देशों की संसदों का प्रतिनिधित्व करता है। उत्तर कोरिया इस आयोजन में नियमित रूप से अपने प्रतिनिधि भेजता रहा है। इस वर्ष दक्षिण कोरिया की नेशनल असेंबली के अध्यक्ष वू वॉन-शिक ने भी सम्मेलन में भाग लिया, लेकिन उनके और पाक के बीच भी कोई बैठक नहीं हुई।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





