विश्व
उत्तर कोरिया ने अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का किया परीक्षण
jantaserishta.com
17 March 2023 11:56 AM IST

x
फाइल फोटो
सियोल (आईएएनएस)| उत्तर कोरिया ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया के संयुक्त अभ्यास के खिलाफ अपनी रणनीतिक ताकत का प्रदर्शन करते हुए ह्वासोंग-17 अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) का परीक्षण किया। प्योंगयांग के सरकारी मीडिया ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उत्तर की आधिकारिक कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) के मुताबिक राष्ट्रपति किम जोंग-उन ने गुरुवार को अपनी छोटी बेटी जू-ए के साथ इस प्रक्षेपण को देखा।
न्यूज एजेंसी योनहाप के रिपोर्ट के मुताबिक प्रक्षेपण के लिए उत्तर कोरिया ने क्षेत्र में अस्थिर सुरक्षा वातावरण का हवाला दिया। उत्तर कोरिया ने अमेरिका व दक्षिण कोरिया के युद्धाभ्यास को उकसाने वाली कार्रवाई करार दिया है।
केसीएनए ने कहा कि ह्वासोंग-17 से जुड़े ड्रिल का उद्देश्य मोबाइल और सामान्य संचालन और देश के परमाणु युद्ध निवारक की विश्वसनीयता की पुष्टि करना था।
केसीएनए ने कहा कि प्योंगयांग अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लॉन्च किया गया मिसाइल 6,045 किमी की अधिकतम ऊंचाई तक पहुंचा और पूर्वी सागर में उतरने से पहले 4,151 सेकंड के लिए 1,000.2 किमी की उड़ान भरी।
Tagsउत्तर कोरियाअंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलबैलिस्टिक मिसाइलमिसाइलNorth KoreaIntercontinental Ballistic MissileBallistic MissileMissile
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





