विश्व

North Korea: किम जोंग उन पहुंचे सेना के ट्रेनिंग बेस

Riyaz Ansari
5 April 2025 9:47 PM IST
North Korea: किम जोंग उन पहुंचे सेना के ट्रेनिंग बेस
x

North Korea नार्थ कोरिया: उत्तर कोरिया के शीर्ष नेता किम जोंग उन ने शुक्रवार को कोरियाई पीपुल्स आर्मी की विशेष अभियान इकाइयों के प्रशिक्षण केंद्र का दौरा किया। उन्होंने सैनिकों के सामान्य सामरिक अभ्यास और हथियार प्रशिक्षण को नजदीक से देखा। यह जानकारी शनिवार को सरकारी समाचार एजेंसी ने दी।

रिपोर्ट report के अनुसार, किम जोंग उन ने कहा, “विशेष अभियान बलों की मजबूती वर्तमान में सेना निर्माण रणनीति का एक प्रमुख हिस्सा है।” उन्होंने एक अज्ञात स्थान पर स्थित प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित अभ्यास सत्र के दौरान निरीक्षण चौकी से अभ्यास का अवलोकन किया।

यह दौरा ऐसे समय हुआ है जब उत्तर कोरिया अपनी सैन्य क्षमताओं को लेकर लगातार सक्रियता दिखा रहा है और विशेष बलों पर विशेष ध्यान दे रहा है

Next Story