विश्व

उत्तर कोरिया ने देश की संवेदनशील जानकारियों की रक्षा के लिए बनाया कानून

jantaserishta.com
3 Feb 2023 10:06 AM IST
उत्तर कोरिया ने देश की संवेदनशील जानकारियों की रक्षा के लिए बनाया कानून
x
सियोल (आईएएनएस)| उत्तर कोरिया ने आंतरिक अनुशासन को कड़ा करने के प्रयासों के बीच देश की संवेदनशील जाननकारियों की रक्षा करने के उद्देश्य से एक नया कानून बनाया है। प्योंगयांग के राज्य मीडिया ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उत्तर कोरिया की आधिकारिक कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) के अनुसार गुरुवार को प्योंगयांग में सुप्रीम पीपुल्स असेंबली (एसपीए) की स्थायी समिति की पूर्ण बैठक में कानून को अपनाया गया।
केसीएनए ने कहा कि कानून का उद्देश्य राष्ट्रीय सुरक्षा की गारंटी देने और देश के विकास में व्यवस्था स्थापित करना है।
योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार पर्यवेक्षकों ने कहा कि लंबी आर्थिक चुनौतियों के बीच कानून राज्य के नियंत्रण और अनुशासन को कड़ा करने के उद्देश्य से प्रतीत होता है।
दक्षिण कोरिया का एकीकरण मंत्रालय इस कदम को किम जोंग-उन शासन के अपने समग्र सामाजिक व्यवस्था को मजबूत करने के प्रयासों को दर्शाता है।
गौरतलब है कि एसपीए उत्तर कोरिया के सत्ता का सर्वोच्च अंग है। यह सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी के फैसलों पर मुहर लगाता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story