विश्व

उत्तर कोरिया ने जापनी सागर में अज्ञात लक्ष्य पर दागी दुनिया की तेज गति वाली मिसाइल

Neha Dani
7 May 2022 8:30 AM GMT
उत्तर कोरिया ने जापनी सागर में अज्ञात लक्ष्य पर दागी दुनिया की तेज गति वाली मिसाइल
x
किम जोंग-उन ने कुछ दिन पहले ही कहा था कि किसी देश के उकसाने पर वह परमाणु हथियार इस्तेमाल करने से पीछे नहीं रहेंगे।

एक तरफ रूस-यूक्रेन की लड़ाई से पूरी दुनिया परेशान है, तो दूसरी तरफ उत्तर कोरिया के प्रमुख किम जोंग-उन अपनी हरकतों से लोगों की परेशानी लगातार बढ़ाते जा रहे हैं। किम अपनी ताकत दिखाने के चक्कर में हर रोज दुनिया की चिंताएं बढ़ाते जा रहे हैं। आज एकबार फिर उत्तर कोरिया द्वारा मिसाइल दागने की बात सामने आई है। इसकी जानकारी दक्षिण कोरिया ने दी है।

दक्षिण कोरिया ने की पुष्टी
उत्तर कोरिया द्वारा मिसाइल दागे जाने की जानकारी दक्षिण कोरिया ने दी है। एएफपी समाचार एजेंसी ने सियोल के हवाले से बताया है कि किम जोंग उन ने यह मिसाइल जापान सागर में छोड़ी है। दक्षिण कोरिया की सेना के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने कहा कि उत्तर कोरिया ने जापान सागर में एक अज्ञात प्रक्षेप्य दागा है।
परमाणु परिक्षण की आशंका
उत्तर कोरिया द्वारा आखिरी बार मिसाइल दागे जाने के ठीक तीन दिन बाद यह नया प्रक्षेपण किया गया है। वहीं इसे परमाणु हथियार परीक्षण कार्यक्रम से जोड़कर देखा जा रहा है। उत्तरी कोरिया प्रतिबंधों और चेतावनियों के बावजूद परमाणु हथियार कार्यक्रम की दिशा में लगातार बढ़ रहा है। बता दें कि किम जोंग-उन ने कुछ दिन पहले ही कहा था कि किसी देश के उकसाने पर वह परमाणु हथियार इस्तेमाल करने से पीछे नहीं रहेंगे।


Next Story