विश्व

'उत्तर कोरिया ने एक दिन में दागी चार क्रूज मिसाइलें'

jantaserishta.com
23 March 2023 11:58 AM IST
उत्तर कोरिया ने एक दिन में दागी चार क्रूज मिसाइलें
x
सियोल (आईएएनएस)| दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्री ली जोंग-सुप ने गुरुवार को कहा कि उत्तर कोरिया ने पिछले दिन चार क्रूज मिसाइलें दागीं। योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, सियोल के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने कहा है कि उसने बुधवार सुबह उत्तर पूर्वी शहर हमहंग से कई मिसाइलें लॉन्च करने का पता लगाया। राष्ट्रीय रक्षा पर नेशनल असेंबली की समिति के एक सत्र के दौरान मंत्री ने कहा, हमारा मानना है कि चार मिसाइल दागे गए।
हमने प्रारंभिक विश्लेषण किया है, और दक्षिण कोरिया और अमेरिका इसकी जांच कर रहे हैं।
इस पर टिप्पणी करते हुए कि क्या उत्तर कोरिया के पास परमाणु आयुध को सामरिक हथियारों पर लगाने की तकनीक है, ली ने कहा कि इस मामले में उत्तर कोरिया ने काफी प्रगति कर ली है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story