विश्व

उत्तर कोरिया ने दागे तोप से गोले, मैकेनाइज्ड यूनिटों की क्षमता का किया आकलन

Gulabi
7 Nov 2021 6:24 PM IST
उत्तर कोरिया ने दागे तोप से गोले, मैकेनाइज्ड यूनिटों की क्षमता का किया आकलन
x
उत्तर कोरिया ने दागे तोप से गोले

उत्तर कोरिया ने अपनी रक्षा क्षमता मजबूत करने के लिए तोप से गोले दागने का अभ्यास किया। सरकारी मीडिया ने रविवार को कहा है कि यह कदम नए हथियारों की जांच के तहत उठाया गया है। अमेरिका एवं दक्षिण कोरिया पर प्योंगयांग अपने अपने खिलाफ अपनाई जा रही दुश्मनी की नीति त्यागने का दबाव बनाए हुए है। मैकेनाइज्ड यूनिटों के बीच शनिवार को तोप दागने की प्रतिस्पर्धा आयेाजित की गई।

इस कार्यक्रम में सरकार और सेना के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। अधिकृत कोरियाई सेंट्रल न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट में उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग का उल्लेख नहीं किया गया है जिससे पता चलता है कि वह प्रशिक्षण देखने के लिए मौजूद नहीं थे। पिछले वर्ष वह इसी तरह के अभ्यास में मौजूद थे।
समाचार एजेंसी ने कहा है कि इस वर्ष का अभ्यास मैकेनाइज्ड यूनिटों की उनकी मोबाइल लड़ाकू क्षमता में प्रगति की जांच करने के लिए तैयार किया गया था। इसके साथ ही उत्तर कोरियाई सेना का संपूर्ण प्रतिस्प‌र्द्धी प्रशिक्षण तेज करना है। सितंबर से उत्तर कोरिया ने कई नई मिसाइलों का परीक्षण किया है। इन मिसाइलों में परमाणु क्षमता से लैस वह हथियार भी शामिल है जिसकी मारक सीमा में अमेरिका का सहयोगी दक्षिण कोरिया और जापान भी आता है।
अक्‍टूर महीने में भी उत्तर कोरिया ने एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी थी। इसे दक्षिण कोरियाई सेना ने पनडुब्बी से दागी जाने वाला हथियार बताया था। मालूम हो कि उत्तर कोरिया ने इससे पहले पनडुब्बी से दागे जाने वाली बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण अक्टूबर 2019 में किया था।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के कार्यभार संभालने के बाद इस परीक्षण को यह उत्तर कोरिया की ओर से किया जाने वाला सबसे महत्वपूर्ण ट्रायल बताया गया था। उत्‍तर कोरिया ने यह परीक्षण तब किया था जब अमेरिका ने उसके परमाणु हथियार कार्यक्रम पर कूटनीति बहाल करने की अपनी पेशकश दोहराई थी।
Next Story