विश्व

उत्तर कोरिया ने की परमाणु हथियार कार्यक्रम का विरोध करने पर आलोचना

jantaserishta.com
2 Oct 2023 9:49 AM IST
उत्तर कोरिया ने की परमाणु हथियार कार्यक्रम का विरोध करने पर आलोचना
x
सियोल: उत्तर कोरिया ने सोमवार को उसके देश के परमाणु विकास की आलोचना करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) की निंदा की और इसे "अमेरिका और उसके अनुयायियों की साजिश" बताया।
योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले हफ्ते वियना में 67वें आईएईए आम सम्मेलन में, आईएईए सदस्य देशों ने एक प्रस्ताव पास किया, जिसमें उत्तर कोरिया की सरकार से अपने परमाणु हथियार कार्यक्रम को निलंबित करने और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के तहत अपने दायित्वों का पालन करने का आग्रह किया गया।
उत्तर कोरिया के परमाणु ऊर्जा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, "हम आईएईए के असामान्य व्यवहार की कड़ी निंदा करते हैं और उसे अस्वीकार करते हैं, जो एक अंतरराष्ट्रीय संगठन के रूप में अपने प्राथमिक मिशन से दूर अमेरिका की सेवा करता है।"
उत्‍तर कोरिया ने कहा, "जब तक अमेरिका के अत्याचारी परमाणु हथियार और साम्राज्यवादी आक्रामक ताकतें इस भूमि पर मौजूद हैं, परमाणु हथियार संपन्न देश के रूप में उत्तर कोरिया की स्थिति अपरिवर्तित रहेगी और वह अपनी संप्रभुता का उल्लंघन करने वाली शत्रुतापूर्ण ताकतों के कृत्यों को कभी बर्दाश्त नहीं करेगा।" प्रवक्ता ने आईएईए के महानिदेशक राफेल मारियानो ग्रॉसी पर निशाना साधते हुए "उत्तर कोरिया पर दबाव बनाने का माहौल" बनाने और "अमेरिका और पश्चिम की चापलूसी" करने के लिए उनकी आलोचना की।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story