
x
अमेरिका -दक्षिण कोरिया
सियोल: अमेरिका और दक्षिण कोरिया के संयुक्त सैन्य अभ्यास के लेकर उत्तर कोरिया भड़का हुआ है। उत्तर कोरिया ने धमकी दी है कि अगर अमेरिका की ओर से दक्षिण कोरिया में लंबी दूरी के बमवर्षक विमान उड़ाए गए तो जवाबी कार्रवाई की जाएगी। उत्तर कोरिया का मानना है कि अमेरिका और दक्षिण कोरिया इस प्रकार का सैन्य अभ्यास उस पर हमले की तैयारी के लिए करते हैं।
अमेरिकी सुरक्षा को होगा नुकसान
उत्तर कोरिया के रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने सरकारी मीडिया में जारी एक बयान में कहा, ‘‘अमेरिका और दक्षिण कोरिया का हालिया सैन्य कदम हमारे देश की सुरक्षा के लिए खतरा है। यह एक गंभीर उकसावे की कार्रवाई है जो क्षेत्र में सैन्य तनाव को खतरनाक स्तर तक बढ़ाती है।’’ बयान में चेतावनी देते हुए कहा गया है कि इस कार्रवाई से अमेरिकी सुरक्षा को निश्चित रूप से नुकसान पहुंचेगा।
अमेरिकी और दक्षिण कोरिया ने किया सैन्य अभ्यास
बता दें कि, अमेरिकी और दक्षिण कोरिया के लड़ाकू विमानों ने मंगलवार को सैन्य अभ्यास किया था। अभ्यास के दौरान अमेरिका ने ‘बी-1बी’ बमवर्षक विमान उड़ाए थे। दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने कहा था कि इस अभ्यास का मकसद उत्तर कोरिया के बढ़ते परमाणु कार्यक्रम के खिलाफ दोनों देशों की संयुक्त क्षमता का प्रदर्शन करना था।
अमेरिका और दक्षिण कोरिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास
क्या रहता है उत्तर कोरिया का रुख
गौरतलब है कि, अमेरिका और दक्षिण कोरिया नियमित रूप से संयुक्त सैन्य अभ्यास करते रहे हैं। संयुक्त सैन्य अभ्यास को लेकर दोनों देशों का कहना है कि यह सुरक्षा के लिए हैं। भले ही अमेरिका और दक्षिण कोरिया की ओर से कुछ भी कहा जाता रहा हो लेकिन, उत्तर कोरिया इसे आक्रमण के अभ्यास के तौर पर देखता है।
इस बीच यहां यह भी बता दें कि, अमेरिका और अन्य पश्चिमी देश मिसाइल और हथियारों के निर्माण संबंधी उत्तर कोरिया के प्रयासों को क्षेत्र के लिए गंभीर खतरे के रूप में देखते हैं। वहीं, उत्तर कोरिया अपने परमाणु जखीरे को आधुनिक बनाने के लिए हथियारों का लगातार परीक्षण कर रहा है।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारसियोलअमेरिकादक्षिण कोरिया के संयुक्त सैन्य अभ्यासउत्तर कोरियाSeoulUSSouth Korea joint military exercisesNorth Korea
Next Story





