विश्व

ब्रेकिंग: अर्थशास्‍त्र के नोबेल पुरस्‍कार का ऐलान हुआ, जानें डिटेल्स

jantaserishta.com
10 Oct 2022 3:40 PM IST
ब्रेकिंग: अर्थशास्‍त्र के नोबेल पुरस्‍कार का ऐलान हुआ, जानें डिटेल्स
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
नई दिल्ली: स्‍वीडेन नोबेल कमेटी ने अर्थशास्‍त्र के नोबेल पुरस्‍कार की घोषणा कर दी है. वर्ष 2022 के इकॉनमिक साइंसेज़ के नोबेल पुरस्‍कार के लिए बेन बर्नानके, डगलस डायमंड और फिलिप डायबविगो के नाम की घोषणा की गई है.
नोबेल समिति के अनुसार, डगलस डायमंड और फिलिप डायबविग ने सैद्धांतिक मॉडल विकसित किए जो बताते हैं कि बैंक क्यों मौजूद हैं, और समाज में उनकी भूमिका क्‍या है. समाज में बैंकों के बंद होने की अफवाहों से क्‍या प्रभाव पड़ सकता है और इसकी संभावना को कैसे कम किया जाए.
उन्‍होंने बताया कि बैंक के डूबने की अफवाह उड़ते ही लोग बैंकों से अपनी जमा निकालने के लिए भागते हैं. ऐसे में उन्‍होंने सरकार की ओर से जमा बीमा को बैंक के डूबने के खतरे का समाधान बताया. जब जमाकर्ताओं को पता चलता है कि राज्य ने उनके पैसे की गारंटी दी है, तो बैंक डूबने की अफवाहों के बावजूद वे बैंकों की तरफ भागना शुरू नहीं करते.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story