विश्व
नोबेल पुरस्कार का ऐलान हुआ, जानें कौन हैं फ्रेंच लेखिका एनी एनॉक्स?
jantaserishta.com
6 Oct 2022 4:59 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
नई दिल्ली: साहित्य के नोबेल पुरस्कार की घोषणा कर दी गई है. फ्रेंच लेखिका एनी एनॉक्स (Annie Ernaux) को 2022 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया है. नोबेल कमेटी ने कहा कि एनी लेखन की मुक्ति शक्ति में विश्वास करती हैं. उनका काम तुलना से परे है और सादा भाषा में लिखा साफ-सुथरा साहित्य है.
फ्रांसीसी लेखिका एनी एनॉक्स का जन्म 1940 में हुआ और वे नॉर्मंडी के छोटे से शहर यवेटोट में पली-बढ़ीं. उनके माता-पिता की एक किराने की दुकान और कैफे था. वह बचपन से महत्वाकांक्षी थी. अपने लेखन में, एनी लगातार और विभिन्न तरीकों से, लिंग, भाषा और वर्गों के आधार पर फैली असमानताओं पर लिखती रहीं. लेखन का उनका मार्ग लंबा और कठिन रहा.
नोबेल विजेता एनी का मानना है कि लेखन वास्तव में एक राजनीतिक कार्य है, जो सामाजिक असमानताओं के प्रति हमारी आंखें खोलता है. इस उद्देश्य के लिए वह भाषा का प्रयोग 'चाकू' के रूप में करती है, जिससे कि वह कल्पना के पर्दों को फाड़ सकें.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





