विश्व

15 दिनों से एंटीबायोटिक्स लेने के बाद भी सुधार नहीं

Teja
19 April 2023 6:55 AM GMT
15 दिनों से एंटीबायोटिक्स लेने के बाद भी सुधार नहीं
x

नेपाल : नेपाल के राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल के स्वास्थ्य स्तर में सुधार न होने के चलते उन्हें काठमांडु के त्रिभुवन विश्वविद्यालय शिक्षण अस्पताल महाराजगंज से दिल्ली के एम्स अस्पताल में स्थानांतरित किया जा रहा है। कल अचानक उनकी तबियत बिगड़ने के चलते उन्हें त्रिभुवन विश्वविद्यालय शिक्षण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पैडोल के ऑक्सीजन के स्तर में गिरावट के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

कल फॉलोअप में पता चला कि उनके फेफड़ों में इंफेक्शन हो गया है, इसका पता चलने के बाद एयर एंबुलेंस में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) नई दिल्ली ले जाया गया है। टीयूटीएच अस्पताल के अधिकारियों ने सूचित किया कि उन्हें सुबह 9:30 बजे स्थानांतरित किया गया है।

सोमवार को डॉक्टरों ने उनके फेफड़ों में इंफेक्शन पाया। इसके बाद, उन्हें दवाएं दी गईं लेकिन उनके स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ। इससे पहले 5 अप्रैल को भर्ती होने के बाद अस्पताल में चार दिनों तक इलाज चला था। नेपाल गणराज्य के तीसरे राष्ट्रपति पौडेल को पेट में दर्द की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया था। काठमांडू पोस्ट अखबार ने राष्ट्रपति के एक सलाहकार के हवाले से कहा, वह 15 दिनों से एंटीबायोटिक्स ले रहे हैं लेकिन उनकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। इसी के चलते उन्हें एक महीने के भीतर दूसरी बार अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Next Story