विश्व

नीरव मोदी का करीबी सुभाष शंकर डिपोर्ट किया गया भारत, सीबीआई का बड़ा एक्शन

jantaserishta.com
12 April 2022 8:47 AM IST
नीरव मोदी का करीबी सुभाष शंकर डिपोर्ट किया गया भारत, सीबीआई का बड़ा एक्शन
x

नई दिल्ली: सीबीआई ने पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के साथ हजारों करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के आरोपी भगोड़े नीरव मोदी के एक करीबी को इजिप्ट (Egypt) से गिरफ्तार किया है. राजधानी काहिरा (Cairo) पकड़े गए शख्स को सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टीगेशन (CBI) की टीम मुंबई ले आई है. अब उसे कोर्ट में पेश कर जांच एजेंसी हिरासत की मांग करेगी.

दरअसल, पंजाब नेशनल बैंक को करीब 13 हजार करोड़ रुपए का लोन लेकर धोखाधड़ी का आरोपी नीरव मोदी लंदन फरार हो गया था. इसके बाद लंदन की अदालत में चले केस के बाद उसे वहां की जेल में बंद कर दिया गया है. भारत की जांच एजेंसी उसे लगातार देश में लाने की कोशिश कर रही है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story