विश्व

ताबड़तोड़ फायरिंग में 10 लोगों की मौत

jantaserishta.com
21 Dec 2025 11:07 AM IST
ताबड़तोड़ फायरिंग में 10 लोगों की मौत
x
10 घायल भी.
जोहान्सबर्ग: दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग के पास एक टाउनशिप इलाके में अंधाधुंध फायरिंग हुई है. इस घटना में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हो गए. पुलिस के मुताबिक हमलावरों की पहचान और हमले की वजह फिलहाल साफ नहीं हो पाई है.
रविवार को जोहान्सबर्ग के पास बेक्कर्सडाल इलाके में बंदूकधारी हमलावरों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी. पुलिस के अनुसार, यह हमला जोहान्सबर्ग के बाहरी इलाके में स्थित एक टाउनशिप में हुआ. इस महीने के भीतर दक्षिण अफ्रीका में यह दूसरी बड़ी सामूहिक गोलीबारी की घटना है.
गौटेंग प्रांत की पुलिस प्रवक्ता ब्रिगेडियर ब्रेंडा मुरिडिली ने कहा, 10 लोगों की मौत हो चुकी है. फिलहाल हमारे पास यह विवरण नहीं है कि मरने वाले कौन-कौन हैं. पुलिस ने बताया कि कुछ लोगों को हमलावरों ने सड़कों पर चलते समय ही गोली मार दी. हमले के पीछे की मंशा अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है.
यह गोलीबारी बेक्कर्सडाल इलाके में एक बार के पास हुई, जो कि देश की प्रमुख सोने की खदानों के नजदीक स्थित गरीब इलाका माना जाता है. पुलिस ने यह भी बताया कि जिस स्थान पर गोलीबारी हुई, वहां अवैध रूप से शराब बेची जा रही थी. घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. पुलिस ने इलाके को घेर लिया है और हमलावरों की तलाश के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है.
गौरतलब है कि इससे पहले 6 दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका की राजधानी प्रिटोरिया के पास एक हॉस्टल में बंदूकधारियों ने हमला कर दिया था. उस घटना में तीन साल के एक बच्चे समेत 12 लोगों की मौत हो गई थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story