विश्व

हेलसिंकी में रूसी दूतावास के नौ कर्मचारी होंगे निष्कासित

mukeshwari
7 Jun 2023 11:31 AM GMT
हेलसिंकी में रूसी दूतावास के नौ कर्मचारी होंगे निष्कासित
x

हेलसिंकी | फिनलैंड की राजधानी हेलसिंकी में रूसी दूतावास में काम करने वाले नौ कर्मचारियों को निष्कासित कर दिया जाएगा। फिनलैंड के राष्ट्रपति सौली निनिस्तो और विदेश और सुरक्षा नीति पर मंत्रिस्तरीय समिति ने यह फैसला किया है। हेलसिंकी टाइम्स की रिपोर्ट में मंगलवार को जारी एक बयान के हवाले से कहा गया कि फिनिश सरकार ने कहा है कि कर्मचारियों को इसलिए निष्कासित किया जाएगा क्योंकि वो राजनयिक संबंधों पर वियना कन्वेंशन का उल्लंघन कर रहे हैं।

विदेश मंत्रालय में रूस, पूर्वी यूरोप और मध्य एशिया विभाग के महानिदेशक मारजा लिइवाला ने स्थानीय मीडिया को बताया कि निष्कासन निकट भविष्य में किया जाएगा लेकिन कोई समय सीमा नहीं दी।

हेलसिंकी में रूसी दूतावास में 112 लोगों का स्टाफ है। कहा गया है कि इसमें से नौ कर्मचारी खुफिया अधिकारी हैं जो राजयनियक के तौर पर काम कर रहे हैं।

उन्होंने अनुमान लगाया कि रूस फिनलैंड से खुफिया जानकारी चाहता है, खासकर फिनलैंड के नाटो में शामिल होने के मद्देनजर।

ताजा घटनाक्रम फिनलैंड और रूस के बीच तनावपूर्ण राजनयिक संबंधों के बीच आया है।

पिछले हफ्ते, रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा था कि वह फिनलैंड के लैपिन्रांता में अपना वाणिज्य दूतावास बंद कर रहा है।

मई में, यह भी बताया गया था कि रूस में फिनिश राजनयिक मिशनों के बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया है।

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story