विश्व

मॉल में गोलीबारी में 9 लोगों की मौत, 7 घायल, भयानक मंजर दिखा

jantaserishta.com
7 May 2023 11:30 AM IST
मॉल में गोलीबारी में 9 लोगों की मौत, 7 घायल, भयानक मंजर दिखा
x
देखें 3 वीडियो.
ह्यूस्टन (आईएएनएस)| दक्षिण-मध्य अमेरिकी राज्य टेक्सस के एक आउटलेट मॉल में हुई गोलीबारी में हमलावर समेत नौ लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। घटना शनिवार दोपहर की है। कोलिन काउंटी शेरिफ कार्यालय के अनुसार, अधिकारियों का मानना है कि शूटर अकेला था। वह घटनास्थल पर मरा हुआ पाया गया।
एलन फायर चीफ जोनाथन बॉयड ने शनिवार रात कहा कि घटना के बाद कम से कम 9 लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां दो लोगों ने दम तोड़ दिया, जबकि तीन की हालत गंभीर बतायी जा रही है, वहीं चार की हालत स्थिर है।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, स्थानीय मीडिया ने कहा कि घायलों में एक पांच साल का बच्चा भी शामिल है।
गोलीबारी की घटना डलास के उत्तर में लगभग 48 किमी दूर एक उपनगर में एलन प्रीमियम आउटलेट्स में हुई। स्थानीय निवासियों ने शिन्हुआ को बताया कि यह क्षेत्र के सबसे बड़े आउटलेट मॉल में से एक है और आमतौर पर वीकेंड में यहां लोगों की भारी भीड़ जुटती है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story