
x
DEMO PIC
लागोस (आईएएनएस)| नाइजीरियाई सैनिकों ने उत्तरी राज्य कडूना में डाकुओं द्वारा बंधक बनाए गए 14 लोगों को छुड़ा लिया है। कडुना राज्य के आंतरिक सुरक्षा और गृह मामलों के आयुक्त सैमुअल अरुवान ने शनिवार को एक बयान में कहा कि नाइजीरियाई सैनिकों ने हाल ही में राज्य के चिकुन क्षेत्र में डाकुओं के ठिकाने को निशाना बनाकर अभियान चलाया था। अरुवान ने कहा कि सैनिकों ने डाकुओं पर काबू पा लिया और उनमें से एक को मार डाला, जबकि अन्य भाग गए। अरुवन ने कहा, बचाए गए सभी लोग सुरक्षित हैं।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, आयुक्त ने कहा कि सैनिकों द्वारा डाकुओं के ठिकाने को नष्ट कर दिया गया है।
हाल के महीनों में नाइजीरिया में कई सशस्त्र हमले हुए हैं, इसके परिणामस्वरूप मौतें और अपहरण हुए हैं।
Tagsनाइजीरियाई सैनिकनाइजीरियाअपहृत नागरिकसैमुअल अरुवानNigerian soldierNigeriakidnapped civilianSamuel Aruwan
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





