
x
कर्नल निकोल औनापु मान अंतरिक्ष में पहुंचने वाली अमेरिकी मूल की पहली महिला बन गई हैं। हालांकि, अमेरिका की कई महिला अंतरिक्ष की यात्रा कर चुकी हैं, लेकिन इनमें से कोई भी महिला अमेरिकी मूल की निवासी नहीं थी।
बुधवार को एलन मस्क की कंपनी स्पेस एक्स ने क्रू-5 मिशन के तहत चार अंतरिक्ष यात्रियों को फ्लोरिडा से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना किया था। जिसमें एक रूसी अंतरिक्ष यात्री, दो अमेरिकी यात्री और एक जापानी यात्री शामिल है।
बता दें कि निकोल मान का जून, 2013 में नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) में चयन हुआ था। अपनी पहली अंतरिक्ष की यात्रा के लिए निकोल मान को नौ साल लंबा इंतजार करना पड़ा है। उन्हें इस निकोल स्पेस एक्स के मिशन क्रू-5 का कमांडर बनाकर भेजा गया है।
निकोल मान साल 1995 में रैंचो कोटेट हाई स्कूल से ग्रेजुएशन की। उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में मास्टर ऑफ साइंस की पढ़ाई भी की है।
फिलहाल वे अमेरिका की मरीन कॉर्प्स में कर्नल है। निकोल मान ने एफए-18 हॉर्नेट और सुपर हॉर्नेट में टेस्ट पायलट के तौर पर अपनी सेवा दी है। इसके अलावा इराक और अफगानिस्तान में युद्ध अभियानों के लिए भी दो बार विमान वाहक पोत पर उनकी तैनाती की गई थी।
Next Story