विश्व

न्यूटन के हस्तलिखित लेख की लंदन में होगी नीलामी

Subhi
2 Jun 2021 1:23 AM GMT
न्यूटन के हस्तलिखित लेख की लंदन में होगी नीलामी
x
महान वैज्ञानिक आइजक न्यूटन के हस्तलिखित लेखों की लंदन में शीघ्र ही नीलामी होने जा रही है।

महान वैज्ञानिक आइजक न्यूटन के हस्तलिखित लेखों की लंदन में शीघ्र ही नीलामी होने जा रही है। इन लेखों से पता चलता है कि उस वक्त न्यूटन के दिमाग में क्या चल रहा था।

नीलामी करने वाली संस्था क्रिस्टीज ने बताया कि इन पन्नों पर आइजैक न्यूटन ने 'प्रिंसिपिया' पर किए अपने कार्य को संक्षेप में उतारा है। किताब के पहले संस्करण की नीलामी 2016 में 37 लाख डॉलर में हो चुकी है।

प्रिंसिपिया या 'फिलॉसफी नेचुरालिस प्रिंसिपिया मैथेमैटिका' (प्राकृतिक दर्शन के गणितीय सिद्धान्त) में गुरुत्वाकर्षण और गति के सिद्धांतों का वर्णन है। 1687 में छपी यह किताब लैटिन भाषा में है और तीन भागों में बंटी है। इसी पुस्तक में न्यूटन के गति के नियम, गुरुत्वाकर्षण नियम और केप्लर के ग्रहीय गति के नियमों की उत्पत्ति बताई है।

प्रिंसपिया को विज्ञान के इतिहास के सर्वाधिक महत्वपूर्ण किताबों में गिना जाता है। लंदन में क्रिस्टीज में किताबों और हस्तलिखित दस्तावेजों के प्रमुख थॉमस वेनिंग ने कहा कि यह किताब ब्रह्मांड के बारे में हमारी समझ को नया आधार देगी।

दूसरा संस्करण निकालने की योजना

लेखों के आधे भाग से इसका दूसरा संस्करण निकाले जाने की योजना है। इनमें स्कॉटलैंड के गणितज्ञ और खगोल विज्ञानी डेविड ग्रेगरी की टिप्पणियां और डायग्राम शामिल हैं। न्यूटन 1690 के दशक में जब 'प्रिंसिपिया' पर काम कर रहे थे तभी इन दोनों वैज्ञानिकों की मुलाकात हुई थी।


Next Story