विश्व

दो विमान में टक्कर की खबर, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
19 Aug 2022 9:59 AM IST
दो विमान में टक्कर की खबर, मचा हड़कंप
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

बताया जा रहा है कि हादसे में कई लोगों की मौत हो गई है.

नई दिल्ली: अमेरिका के कैलिफोर्निया में बड़ा हादसा हो गया. यहां दो विमानों के टकराने की जानकारी सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि हादसे में कई लोगों की मौत हो गई है.

एजेंसी के मुताबिक यह घटना वाटसनविले शहर में हुई, जब दो विमान एयरपोर्ट पर लैंड कर रहे थे. शहर के अधिकारियों ने ट्वीट के जरिए बताया कि वाटसनविले सिटी एयरपोर्ट पर दो विमान आपस में टकरा गए हैं. हालांकि इस मामले में जांच की जा रही है. एजेंसियों को घटना की जांच सौंपी गई है. जिम्मेदार अधिकारियों से पूछताछ की जा रही है.
अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में कई लोगों के मारे जाने की सूचना मिली है, लेकिन फिलहाल स्पष्ट आंकड़ा नहीं है, शुरुआती जानकारी के मुताबिक दो विमानों के टकराने के बाद हादसे में कई लोगों की मौत हो गई. घटना की जांच की जा रही है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story