विश्व

न्यूजीलैंड की नई कैबिनेट ने आधिकारिक रूप से ली शपथ

Neha Dani
7 Nov 2020 2:35 AM GMT
न्यूजीलैंड की नई कैबिनेट ने आधिकारिक रूप से ली शपथ
x
न्यूजीलैंड की नई कैबिनेट ने शुक्रवार को आधिकारिक रूप से शपथ ली।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| न्यूजीलैंड की नई कैबिनेट ने शुक्रवार को आधिकारिक रूप से शपथ ली। इस दौरान प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने इतिहास के सबसे चुनौतीपूर्ण समय में आर्थिक सुधार पर जोर दिया। नए मंत्रिमंडल की पहली बैठक के बाद अर्डर्न ने कहा, आज मैंने कैबिनेट को याद दिलाया कि सेवा का सम्मान बड़ी जिम्मेदारी के साथ आता है और हम इसके लिए कुछ भी नहीं लेते हैं।

पीएम जैसिंडा अर्डर्न ने चुनौतीपूर्ण समय में आर्थिक सुधार पर दिया जोर

देश की संसद 25 नवंबर से खोली जाएगी। शुक्रवार को चुनाव आयोग द्वारा जारी अंतिम चुनाव नतीजों से पता चला है कि अर्डर्न के नेतृत्व में लेबर पार्टी ने 50 फीसदी वोट हासिल किए। हालांकि पार्टी ने ग्रीन पार्टी के साथ गठबंधन स्थापित किया हुआ है जिसे दो मंत्रालय दिए गए हैं।

गौरतलब है कि सत्तारूढ़ लेबर पार्टी की अर्डर्न ने 17 अक्टूबर के आम चुनावों में भारी बहुमत से जीतने के बाद दूसरी बार प्रधानमंत्री के तौर पर पदभार संभाला है। कैबिनेट में एंड्रयू लिटिल ने स्वास्थ्य मंत्री के रूप में जबकि नेनाइया माहुता ने विदेश मंत्री के रूप में शपथ ली। देश के इतिहास में पहली बार किसी महिला को इस पद पर नियुक्ति मिली है।


Next Story