विश्व
न्यूजीलैंड-चीन संबंध बहुत सकारात्मक और रचनात्मक: न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री
jantaserishta.com
29 Jun 2023 5:53 PM IST

x
बीजिंग: चीन की यात्रा पर आए न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस हिप्किंस ने 28 जून को कहा कि न्यूजीलैंड-चीन संबंध न्यूजीलैंड के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, वर्तमान में दोनों देशों के बीच संबंध “बहुत सकारात्मक और रचनात्मक है”।
हिप्किंस ने पेइचिंग में एक मीडिया संवाद में भाग लिया और चीनी समाचार एजेंसी शिंहुआ के संवाददाता द्वारा प्रस्तुत सवाल का जवाब देते हुए कहा कि न्यूजीलैंड चीन सरकार के साथ आदान-प्रदान को महत्व देता है और दोनों देश कई क्षेत्रों में सहयोग कर सकते हैं। हिप्किंस ने मीडिया संवाद में कहा कि कोरोना महामारी का अनुभव करने के बाद न्यूजीलैंड की वर्तमान प्राथमिकता चीन के साथ आर्थिक और व्यापारिक सहयोग का विस्तार और गहरा करना जारी रखना है। चीन पहले से ही न्यूजीलैंड का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है, और न्यूजीलैंड को उम्मीद है कि वह चीनी बाजार का विस्तार करेगा और द्विपक्षीय आर्थिक और व्यापार के दायरे का विस्तार करेगा।
हिप्किंस ने यह उम्मीद जताई की कि वह लोगों से लोगों के बीच और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के क्षेत्र में चीन के साथ सहयोग को मजबूत करना जारी रखेगा। हिप्किंस ने 25 जून से चीन की यात्रा शुरू की और थ्येनचिन शहर में आयोजित 14वें ग्रीष्मकालीन दावोस फोरम में भी भाग लिया।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
Tagsन्यूजीलैंड प्रधानमंत्रीन्यूजीलैंडन्यूजीलैंड-चीन संबंधन्यूजीलैंड-चीनक्रिस हिप्किंसNew ZealandNew Zealand-China RelationsNew Zealand-ChinaChris Hipkinsnew zealand prime minister
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





