न्यूयॉर्क के नए मेयर पर भारतीय समुदाय के खिलाफ नफरत फैलाने का आरोप

अमेरिका। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे एरिक ट्रंप ने न्यूयॉर्क के नव निर्वाचित मेयर जोहरान ममदानी पर तीखा हमला किया है. उन्होंने कहा कि ममदानी भारतीय समुदाय से नफरत करते हैं और सोशलिस्ट कम्युनिस्ट एजेंडा चलाते हैं.
फॉक्स न्यूज के साथ एक साक्षात्कार के दौरान, ट्रंप जूनियर ने ममदानी को "एक समाजवादी कम्युनिस्ट" करार दिया, जो "किराना स्टोर का राष्ट्रीयकरण करना चाहता है, नेतन्याहू को गिरफ्तार करना चाहता है, यहूदी लोगों से नफरत करता है, और भारतीय आबादी से नफरत करता है."
उन्होंने जोर देकर कहा कि ममदानी को "सेफ स्ट्रीट, क्लीन स्ट्रीट और रीज़नेबल टैक्स" जैसी बुनियादी बातों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और सुझाव दिया कि "सरकारी हस्तक्षेप के बिना" शहर समृद्ध हो सकता है. एरिक ट्रंप ने ममदानी के वामपंथी नेता के रूप में उदय को न्यूयॉर्क में एक व्यापक गिरावट का संकेत बताया. उन्होंने कहा, "अति-वामपंथी नीतियां प्रमुख अमेरिकी शहरों को कमजोर कर रही हैं." उन्होंने ममदानी को इस कथित "कट्टरपंथी" बदलाव का उदाहरण बताया और कहा कि यह शहर के भविष्य के लिए चिंता का विषय है.34 वर्षीय ममदानी न्यूयॉर्क के पहले मुस्लिम, पहले दक्षिण एशियाई और अफ्रीकी मूल के पहले मेयर बनने जा रहे हैं. उनकी जीत के बाद अमेरिकी कंजरवेटिव सर्किल में कड़ी नाराज़गी दिख रही है.





