विश्व

न्यूजीलैंड में नए साल का जोरदार स्वागत, सिडनी हार्बर में जबरदस्त आतिशबाजी

Subhi
1 Jan 2022 1:06 AM GMT
न्यूजीलैंड में नए साल का जोरदार स्वागत, सिडनी हार्बर में जबरदस्त आतिशबाजी
x
साल 2021 का आज आखिरी दिन है। इसी के साथ दुनियाभर में नए साल के स्वागत की तैयारी जोर-शोर से हो रही है। न्यूजीलैंड में नए साल का आगमन हो गया और इसका जोरदार तरीके से स्वागत किया गया। इस मौके पर ऑकलैंड में आतिशबाजी की गई जो देखने लायक थी।

न्यूजीलैंड का ऑकलैंड पारंपरिक आतिशबाजी के साथ नए साल 2022 का स्वागत करने वाला पहला बड़ा शहर बन गया, शुक्रवार को शहर में रात का आसमान रोशनी से जगमगा उठा। जैसे ही घड़ी साल के आखिरी दिन (31 दिसंबर) की आधी रात को बजती है, नए साल का जश्न दुनिया भर के कई शहरों में आतिशबाजी के प्रदर्शन के साथ शुरू होता है।
अपनी भौगोलिक स्थिति के कारण न्यूजीलैंड नए साल का स्वागत करने वाले दुनिया के पहले देशों में सेए एक है। यहां नया साल दूसरे देशों से पहले मनाया जाता है। न्यूजीलैंड में नए साल और उससे अगले दिन सार्वजनिक अवकाश रहता है।
सिडनी हार्बर में शानदार आतिशबाजी
वहीं, ऑस्ट्रेलिया सिडनी हार्बर में शानदार आतिशबाजी के साथ नए साल 2022 का स्वागत किया। इस दौरान रोशनी का नजारा देखने लायक था।
इस बार अत्यधिक संक्रामक नए ओमिक्रॉन वैरिएंट और कोरोनो वायरस संक्रमण में वृद्धि के कारण लगातार दूसरे वर्ष कई स्थानों पर नए साल की पूर्व संध्या समारोह की योजनाएं छोटे पैमाने पर की गईं या रद्द कर दी गईं।

Next Story