
x
Beijing बीजिंग: वर्ष 2026 नए साल का ओपेरा गाला 30 दिसंबर की शाम को चीन की राजधानी पेइचिंग स्थित राष्ट्रीय प्रदर्शन कला केंद्र (एनसीपीए) में आयोजित हुआ। शी चिनफिंग और ली छ्यांग समेत पार्टी और राज्य के नेताओं ने अद्भुत कार्यक्रम देखे।
खुशनुमा और रोमांचक वाद्य प्रदर्शन से ओपेरा गाला के जश्न की शुरुआत हुई। उसके बाद पेइचिंग ओपेरा कार्यक्रम आकर्षक हुआ। इससे पारंपरिक चीनी कला के गहरे आकर्षण को दिखाया गया। बच्चों के कार्यक्रम से ओपेरा कला के विकास का अच्छा नजारा जाहिर हुआ। खुन ओपेरा और छू ओपेरा से प्राचीन और स्थानीय ओपेरा के विकास की अच्छी स्थिति दिखाई गई।
गाला के दौरान आधुनिक पेइचिंग ओपेरा, मार्शल आर्ट ओपेरा और ओपेरा संगीत का प्रदर्शन भी किया गया। कलाकारों के शानदार प्रदर्शन ने दर्शकों की खूब तालियां और उत्साह बटोरा। ओपेरा गाला में हर उम्र के अभिनेताओं ने अपने कौशल दिखाए। क्लासिक नाटक और नवाचार कार्यक्रम एक दूसरे के पूरक बने। विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों से पारंपरिक चीनी ओपेरा के बढ़ते विकास की जीवंतता दिखाई गई।
Tagsचीन ओपेरा गालाराष्ट्रीय प्रदर्शन कला केंद्रएनसीपीएशी चिनफिंगली छ्यांगपारंपरिक चीनी कलापेइचिंग ओपेराखुन ओपेराछू ओपेरामार्शल आर्ट ओपेराओपेरा संगीतनवाचार प्रदर्शनबच्चों का ओपेरासांस्कृतिक कार्यक्रमकला का उत्सवजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





