विश्व

Happy New Year 2025: नए साल 2025 का आगाज, जगमगा उठा आसमान, जश्न में डूबे लोग

jantaserishta.com
31 Dec 2024 6:02 PM IST
Happy New Year 2025: नए साल 2025 का आगाज, जगमगा उठा आसमान, जश्न में डूबे लोग
x
देखें वीडियो.
Happy New Year 2025: दुनिया में नए साल 2025 का आगाज हो गया है। न्यूजीलैंड की राजधानी ऑकलैंड के लोगों ने सबसे पहले नए साल का जश्न मनाना शुरू कर दिया। यहां 31 दिसंबर रात की 12 बजते ही लोगों ने सड़क के बाहर आकर नए साल का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान लोगों ने जमकर आतिशबाजी भी की। यहां भारत से 7 घंटा पहले नया साल मनाया जाता है।
दुनिया भर में, कई लोग अभी नए साल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन न्यूजीलैंड के लोगों ने नया साल मनाना शुरू कर दिया है। यहां 31 दिसंबर रात की 12 बजते ही लोगों ने 2025 का जोरदार स्वागत किया।
प्रशांत महासागर के पास बसे कुछ सुदूर द्वीपों किरिबाती, टोंगा और समोआ के बाद नए साल 2025 का आजाग न्यूजीलैंड में हुआ है। यह देश नए साल के स्वागत करने वाले देशों की अग्रिम पंक्ति में है। अन्य देशों की बात करें तो न्यूजीलैंड के बाद ऑस्ट्रेलिया, जापान, उत्तर और दक्षिण कोरिया में नए साल का जश्न मनाया जाएगा। उस वक्त भारत में 31 दिसंबर की रात साढ़े 8 बज रहे होंगे। भारत से पहले नया साल मनाने वाले अन्य देशों में इंडोनेशिया, थाईलैंड, म्यांमार, बांग्लादेश और नेपाल का नंबर है। इसके बाद भारत और श्रीलंका में एक साथ न्यू ईयर सेलीब्रेशन होता है। भारत के बाद पाकिस्तान और अफगानिस्तान का नंबर आता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story