विश्व

नई टाइट ड्रेस लड़की के लिए बनी मुसीबत, उतारने में छूटे पसीने, अब तक 17.7 मिलियन बार देखा गया वीडियो

jantaserishta.com
24 Sept 2021 3:22 PM IST
नई टाइट ड्रेस लड़की के लिए बनी मुसीबत, उतारने में छूटे पसीने, अब तक 17.7 मिलियन बार देखा गया वीडियो
x

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो (Video) सामने आया है, जिसमें एक लड़की (Woman) अपनी ड्रेस को उतारने की कोशिश कर रही है. लेकिन उसकी ड्रेस इतनी टाइट है कि उसे उतारने (Stuck In Tight Dress) में उसके पसीने छूट गए. हालत ये हो गई कि लड़की को अपने बॉयफ्रेंड (Boyfriend) को कॉल करके बुलाना पड़ा. लड़की ने अपने TikTok अकाउंट पर इस घटना के वीडियो को शेयर कर आपबीती बताई. आइए जानते हैं पूरा मामला..

'डेली स्टार' की रिपोर्ट के मुताबिक, लंदन में रहने वाली एक लड़की ने अपने लिए एक नई ड्रेस ली थी. जब उसने ड्रेस पहनी तो वो उसे थोड़ी टाइट लगी. लेकिन उसे क्या पता था कि आगे क्या मुसीबत आने वाली है.
दरअसल, ड्रेस को उतारते समय लड़की अपने ही कपड़े में फंस (Girl Stuck In Dress) गई. उसने उसे उतारने की खूब कोशिश की लेकिन वो कपड़े से बाहर नहीं आ पा रही थी. गौरतलब है कि वो जब ड्रेस को ट्राई कर रही थी, तब उसके घर में कोई नहीं था.




आखिर में उसे अपने बॉयफ्रेंड को ऑफिस से बुलाना पड़ गया. इसके लिए उसने अपना वीडियो बनाकर उसे दिखाया. लड़की ने अपने TikTok अकाउंट @slurricanemandy पर इस घटना का वीडियो शेयर किया है.
वीडियो को 17.7 मिलियन बार देखा जा चुका
वीडियो में लड़की अपनी ड्रेस को खींचकर निकालने की कोशिश करती दिखी, लेकिन वो कामयाब नहीं सकी. एक बार तो बाथटब में भी गिर जाती है. इस वीडियो पर यूजर्स ने तरह-तरह के कमेंट्स किये हैं. किसी ने कहा कि प्रॉब्लम कभी भी आ सकती है, तो किसी ने ऐसी ड्रेस न लेने की सलाह दी. इस TikTok वीडियो को अब तक 17.7 मिलियन बार देखा जा चुका है. साथ ही इसे 3.2 मिलियन लाइक्स भी मिल चुके हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story