Top News

जेल में बंद इमरान खान की पार्टी के नए अध्यक्ष का ऐलान हुआ

jantaserishta.com
2 Dec 2023 1:17 PM IST
जेल में बंद इमरान खान की पार्टी के नए अध्यक्ष का ऐलान हुआ
x

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बड़ा सियासी घटनाक्रम हुआ है। जेल में बंद इमरान खान की जगह बैरिस्टर गौहर अली खान को पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) का नया अध्यक्ष चुना गया। पाकिस्तान के एआरवाई न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, वह निर्विरोध इस पद के लिए चुने गए हैं।

पीटीआई के मुख्य चुनाव आयुक्त नियाजुल्लाह नियाजी ने नतीजों की घोषणा करते हुए कहा कि आज हुए चुनाव के बाद बैरिस्टर गोहर को निर्विरोध चुना गया। नियाजी ने कहा कि उमर अयूब खान को पीटीआई का केंद्रीय महासचिव चुना गया है, जबकि अली अमीन गंडापुर और डॉ. यास्मीन राशिद को क्रमशः खैबर पख्तूनख्वा और पंजाब में पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष के रूप में चुना गया है।

यह घटनाक्रम पाकिस्तान चुनाव आयोग (ईसीपी) के निर्देशों के अनुरूप हुआ, जिसके बाद पार्टी ने आज चुनाव कराया। केंद्रीय मतदान केंद्र पेशावर के रानो गढ़ी में मोटरवे टोल प्लाजा के पास स्थापित किया गया था, जहां खैबर पख्तूनख्वा के पीठासीन अधिकारी अली जमान पहुंचे है।

जमान ने जियो न्यूज को नियाजी के आगमन के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि चुनाव के लिए पंजीकृत मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ से अधिक थी। जमान ने कहा, “पेशावर में चुनाव केंद्र पर एक ऑनलाइन ऐप और मतपत्र के माध्यम से वोट डाला जा सकता है।”

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story