
x
DELHI दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बुधवार को अबू धाबी स्थित आईआईटी दिल्ली के विदेशी कैंपस का दौरा किया। इस मौके पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि आईआईटी दिल्ली की गौरवशाली परंपरा और प्रतिष्ठा के साथ अबू धाबी का यह संस्थान ज्ञान और शोध का एक प्रकाश स्तंभ बन गया है। साथ ही यह कैंपस भारत–यूएई ज्ञान साझेदारी का भी एक प्रतीक बना है। गौरतलब है कि गुरुवार को यहां भारतीय प्रबंधन संस्थान, अहमदाबाद के दुबई परिसर का उद्घाटन भी किया जाएगा। धर्मेंद्र प्रधान 11 सितंबर तक संयुक्त अरब अमीरात की आधिकारिक यात्रा पर हैं। उनकी इस दो दिवसीय यात्रा का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को प्रगाढ़ करना व अकादमिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देना है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री की इस यात्रा में नवाचारों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। दोनों देशों के छात्रों और युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए साझेदारी के नए रास्तों की तलाश भी इस यात्रा का अहम हिस्सा है।
धर्मेंद्र प्रधान अपनी इस यात्रा में शिक्षा, नवाचार और ज्ञान के आदान-प्रदान में साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए संयुक्त अरब अमीरात के प्रमुख नेताओं, मंत्रियों, नीति-निर्माताओं, शिक्षाविदों तथा भारत और यूएई के संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत कर रहे हैं। 10 सितंबर को उन्होंने अबू धाबी के शिक्षा एवं ज्ञान विभाग (एडीईके) की अध्यक्ष, सारा मुसल्लम से मुलाकात की। वे आईआईटी दिल्ली के अबू धाबी परिसर भी गए। यहां उन्होंने अटल इनक्यूबेशन सेंटर (प्रथम विदेशी केंद्र) का उद्घाटन किया और पीएचडी एवं बीटेक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। शिक्षा मंत्री ने इस दौरान छात्रों और संकाय सदस्यों से भी बातचीत की। वह अबू धाबी में बीएपीएस हिंदू मंदिर भी जाएंगे और सिम्बायोसिस विश्वविद्यालय के दुबई परिसर की पहली वर्षगांठ के कार्यक्रम में भाग लेंगे। आईआईटी दिल्ली के अबू धाबी परिसर में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि इस संस्थान में यह उनका यह दूसरा दौरा है। उन्होंने प्रसन्नता जताई कि यह संस्थान एक विचार से आगे बढ़कर अब पूर्ण विकसित कैंपस के रूप में स्थापित हो चुका है।
उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि कैंपस में डिजिटल वॉल के माध्यम से संस्थान की यात्रा ‘विचार से साकार रूप तक’ देखना उनके लिए व्यक्तिगत रूप से एक संतोषजनक और गर्व का क्षण है। शिक्षा मंत्री ने इस अवसर पर छात्रों, शिक्षकों और शोधकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि यह संस्थान आने वाले वर्षों में वैश्विक स्तर पर शिक्षा और नवाचार का केंद्र बनेगा। वह 11 सितंबर को संयुक्त अरब अमीरात के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. अब्दुल रहमान अल अवार के साथ भारतीय प्रबंधन संस्थान, अहमदाबाद के दुबई परिसर के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। दोनों मंत्री इस दौरान दोनों देशों के बीच शिक्षा क्षेत्र में चल रहे सहयोग पर भी विस्तार से चर्चा करेंगे। इसके बाद वे संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय उच्च शिक्षा संस्थानों के गोलमेज सम्मेलन में भाग लेंगे। वह दुबई में स्थित वाणिज्य दूतावास में 'एक पेड़ मां के नाम' वृक्षारोपण अभियान में भी भाग लेंगे।
Tagsधर्मेंद्र प्रधानIIT दिल्लीअबू धाबीविदेशी कैंपसशिक्षा मंत्रालयIIM अहमदाबादभारत–यूएई सहयोगअटल इनक्यूबेशन सेंटरशिक्षा नवाचारजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





