विश्व

अमेरिका में तेजी से फैल रहा नया ओमिक्रॉन सबवेरिएंट

jantaserishta.com
6 May 2023 11:12 AM IST
अमेरिका में तेजी से फैल रहा नया ओमिक्रॉन सबवेरिएंट
x
लॉस एंजेलिस (आईएएनएस)| अमेरिका में न्यू ऑमिक्रॉन सबवेरिएंट एक्सबीबी.1.16 तेजी से फैल रहा है। इस सप्ताह इसकी नए मामलों में इसकी भागीदारी बढ़कर 12.5 प्रतिशत हो गई है। यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) के ताजा आंकड़ों में यह बात कही गई है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने सीडीसी डेटा के हवाले से बताया, आर्कटुरस नाम के सबवेरिएंट ने देश भर में लोगों के बीच एक डर का माहौल पैदा कर दिया है। इसके इस सप्ताह नए कोविड-19 मामलों का लगभग 12.5 प्रतिशत होने का अनुमान है, जो पिछले सप्ताह 8.4 प्रतिशत था।
विशेषज्ञों ने चेतावनी दी कि आने वाले सप्ताह में प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है। एक्सबीबी.1.16 संभवत: देश में कोरोना वायरस का अगला सबसे व्यापक स्ट्रेन बन सकता है। सीडीसी के आंकड़ों से पता चलता है कि अत्यधिक संक्रामक ओमिक्रॉन सबवेरिएंट एक्सबीबी.1.5 अमेरिका में अभी सबसे व्यापक स्ट्रेन बना हुआ है और इस सप्ताह नए कोविड-19 मामलों में इसकी भागीदारी लगभग 66.9 प्रतिशत है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story