विश्व

नई इजराइली सरकार ने प्लास्टिक कर को किया खत्म

jantaserishta.com
2 Jan 2023 9:42 AM IST
नई इजराइली सरकार ने प्लास्टिक कर को किया खत्म
x

DEMO PIC 

यरूशलम (आईएएनएस)| सार्वजनिक स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के बावजूद इजरायल की नई सरकार जल्द ही डिस्पोजेबल प्लास्टिक के बर्तनों पर कराधान खत्म कर देगी, यह जानकारी वित्त मंत्रालय ने दी है। गुरुवार को नई इजरायली सरकार के शपथ लेने के बाद रविवार को धार्मिक जिओनिस्ट पार्टी के नेता वित्त मंत्री बेजलल स्मोत्रिच द्वारा लिए गए पहले दो फैसलों में से यह एक है। उनका अन्य निर्णय उच्च चीनी वाले पेय पर कर को रद्द करना था।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार अति-रूढ़िवादी यहूदी पार्टियां ने दावा किया है कि प्लास्टिक टैक्स का उद्देश्य उनके समुदायों को नुकसान पहुंचाना है, जो बड़े पैमाने पर प्लास्टिक के सामानों का उपयोग करते हैं।
इजराइली पर्यावरण संरक्षण मंत्रालय ने 1 नवंबर, 2021 को डिस्पोजेबल प्लास्टिक पर कर लगाए जाने के चार महीने बाद ही डिस्पोजेबल प्लास्टिक के उपयोग में 50 प्रतिशत की कमी दर्ज की है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story