विश्व

आईओसी की नई अध्यक्ष क्रिस्टी कोवेंट्री चीन की फिर से यात्रा के लिए उत्सुक

jantaserishta.com
24 Jun 2025 5:06 PM IST
आईओसी की नई अध्यक्ष क्रिस्टी कोवेंट्री चीन की फिर से यात्रा के लिए उत्सुक
x
बीजिंग: अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने स्विट्जरलैंड के लुसाने में अपने मुख्यालय में एक अध्यक्षीय पदभार समारोह का आयोजन किया। जिम्बाब्वे की दिग्गज तैराक क्रिस्टी कोवेंट्री ने आईओसी के पिछले अध्यक्ष थॉमस बाख से आईओसी के नेतृत्व की प्रतीक "सुनहरी कुंजी" ली और आईओसी की 10वीं अध्यक्ष बनी।
क्रिस्टी कोवेंट्री ने स्विट्जरलैंड के लुसाने में चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) को विशेष साक्षात्कार दिया। आईओसी की अध्यक्ष के रूप में पदभार संभालने के बाद यह उनका पहला मीडिया साक्षात्कार है।
इस मौके पर क्रिस्टी कोवेंट्री ने कहा कि उन्हें ओलंपिक खेलों के मूल्य व जीवंतता को बनाए रखना होगा। उनकी जिम्मेदारी ओलंपिक खेलों की रक्षा और उसे मजबूत करना है। वे आने वाले महीनों में सभी हितधारकों के साथ गहन आदान-प्रदान करने, भविष्य के लिए खाका तैयार करने और इसे वास्तविक बनाने के लिए काम करेंगी।
उन्होंने कहा कि सीएमजी हमेशा आईओसी का महत्वपूर्ण साझेदार रहा है। दोनों पक्षों के बीच साझेदारी लगातार मजबूत व घनिष्ठ होती जा रही है। जब उन्हें पता चला कि चीन में 10 करोड़ लोगों ने आईओसी अध्यक्ष पद हस्तांतरण समारोह का सीधा प्रसारण देखा, तो उन्होंने कहा कि यह वास्तव में ओलंपिक खेलों के प्रति चीन की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है। ओलंपिक खेलों के लिए इस बात का बहुत महत्व है। आईओसी ने चीन के प्रति भी यही प्रतिबद्धता जताई है।
क्रिस्टी कोवेंट्री ने कहा कि आईओसी अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण करने के बाद वे सबसे पहले आईओसी के सभी सदस्यों से चर्चा करेंगी। वे तुरंत काम करना शुरू कर देंगी, संवाद शुरू करेंगी और ओलंपिक खेलों की शक्ति की गवाह बनेंगी। वे अगले कुछ महीनों में चीन की पुनः यात्रा करने के लिए बहुत उत्सुक हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story