विश्व

ऐसा वीडियो कभी नहीं देखा होगा, सांप अचानक चलने लगा, फिर...

jantaserishta.com
17 Aug 2022 4:10 PM IST
ऐसा वीडियो कभी नहीं देखा होगा, सांप अचानक चलने लगा, फिर...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

देखें वीडियो।

नई दिल्ली: एक YouTuber अभी काफी ज्यादा चर्चा में है. चर्चा में होने की वजह भी काफी अलग है. Allen Pan नाम के YouTuber ने सांप के लिए एक डिवाइस बना दी. इससे सांप रेंगने की जगह पैरों से चलने लगा. सुनने में ये अजीब लग सकता है. लेकिन, इसका वीडिया भी उन्होंने अपने YouTube चैनल पर अपलोड किया है.

YouTuber Allen Pan के दिमाग में ये बात आई कि अगर सांप के भी पैर होते तो वो भी चल सकते थे. इसके बाद उन्होंने इसके लिए लिए रोबोटिक डिवाइस बनाने की सोची. इस डिवाइस की मदद से सांप चल भी रहा है.
लोग इनके इस वीडियो को काफी ज्यादा पसंद भी कर रहे हैं. इसको लोग जमकर शेयर भी कर रहे हैं. वीडियो में दिखाई गई डिवाइस एक लंबी सी ट्यूब है. इसमें चार प्लास्टिक के पांव दिए गए हैं. इससे सांप चलने का एहसास ले सकता है.
YouTube वीडियो में एलन पैन ने बताया कि सांपों के पास करोड़ों साल पहले पैर हुआ करते थे. लेकिन, समय के साथ ये गायब हो गए. इससे उन्हें काफी बुरा लगा. इस वजह से उन्होंने ऐसी डिवाइस तैयार की जिसकी मदद से वो जब चाहे रेंग सकते हैं या जब चाहे चल सकते हैं.
जैसा की ऊपर बताया गया है इस डिवाइस को एक प्लास्टिक ट्यूब से तैयार किया गया है. इसमें चार रोबोटिक्स पैर अटैच किए गए हैं. इसे वो कंप्यूटर प्रोग्राम के जरिए एक्टिवेट करते हैं. नीचे आप इसका वीडियो देख सकते हैं.
इस डिवाइस को टेस्ट करने के लिए उन्होंने सांप पालने वाले की मदद ली. इस ट्यूब में सांप को डाला गया. सांप रोबोटिक लेग्स की मदद से आगे बढ़ने लगा. हालांकि, उसका इस पर कंट्रोल नहीं था. इस वीडियो को काफी ज्यादा लोग पसंद कर रहे हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story