विश्व

नीदरलैंड ने माइग्रेशन को रोकने के लिए बॉर्डर कंट्रोल किया लागू

jantaserishta.com
10 Dec 2024 3:05 PM IST
नीदरलैंड ने माइग्रेशन को रोकने के लिए बॉर्डर कंट्रोल किया लागू
x
हेग: नीदरलैंड ने अनियमित माइग्रेशन और मानव तस्करी से निपटने की सरकारी कोशिशों के तहत सोमवार को बॉर्डर कंट्रोल कड़ा कर दिया। शरण और प्रवास मंत्री मार्जोलीन फेबर ने डच आरटीएल न्यूज को बताया, "इस कदम का उद्देश्य नीदरलैंड में अवैध अप्रवासियों के प्रवाह को रोकना है। यह केवल दिखाने के उद्देश्य से नहीं है। निस्संदेह इसका प्रभाव पड़ेगा। "
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, फेबर ने नवंबर में घोषणा की थी कि सख्त सीमा जांच 9 दिसंबर से शुरू होगी और अगले छह महीने तक जारी रहेगी। बयान के अनुसार, निगरानी इस तरह की जाएगी कि सीमावर्ती क्षेत्रों में आर्थिक और यात्री यातायात में व्यवधान कम से कम हो।
बयान में कहा गया कि एयरपोर्ट पर, जांच केवल उन विशेष फ्लाइट्स की होगी, जिन्हें अनियमित प्रवास या सीमा पार अपराध को लेकर जोखिम के रूप में देखा जाएगा। डच सरकार का यह कदम जर्मनी द्वारा सितंबर में सभी जमीनी बॉर्डर पर पासपोर्ट की जांच दोबारा लागू करने के बाद आया है। बर्लिन ने अनियमित माइग्रेशन, आतंकवाद के खतरों और सीमा पार संगठित अपराध से निपटने के लिए ये कदम उठाया था। नीदरलैंड का पूर्व में जर्मनी और दक्षिण में बेल्जियम के साथ जमीनी बॉर्डर लगता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story