विश्व

नीदरलैंड की विदेश मंत्री ने अपने पद से दिया इस्तीफा

Rounak Dey
18 Sept 2021 8:48 AM IST
नीदरलैंड की विदेश मंत्री ने अपने पद से दिया इस्तीफा
x
अफगानिस्तान की इस स्थिति पर जारी चेतावनी पर सरकार ने मुस्तैदी के साथ कार्रवाई नहीं की।

अफगानिस्तान संकट पर नीदरलैंड की विदेश मंत्री सिगरिड काग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। नीदरलैंड की संसद ने सरकार के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया है। इस प्रस्ताव में कहा गया है कि अफगानिस्तान संकट से सरकार ठीक ढंग से निपटने में नाकाम रही। प्रस्ताव पारित होने के बाद अपनी जिम्मेदारी लेते हुए काग ने इस्तीफा दिया है। अफगानिस्तान संकट पर किसी देश के विदेश मंत्री का यह पहला इस्तीफा है।

कान ने माना सरकार असफल हुई
बुधवार को संसद में बहस के दौरान काग ने माना कि अफगानिस्तान से लोगों को निकालने में जिस तरह की तत्परता दिखानी चाहिए थी, वैसी तत्परता सरकार की ओर से नहीं दिखाई गई। अफगानिस्तान में कुछ स्थानीय कर्मचारियों एवं डच बलों के लिए अनुवादक का काम करने वाले लोगों को वहां से निकालने में सरकार असफल रही। अफगानिस्तान की इस स्थिति पर जारी चेतावनी पर सरकार ने मुस्तैदी के साथ कार्रवाई नहीं की।


Next Story