विश्व

Netflix ने रूस में बंद की अपनी सेवाएं, युद्ध के 12वें दिन यूक्रेन पर रूस के हमले जारी

Bhumika Sahu
7 March 2022 3:02 AM GMT
Netflix ने रूस में बंद की अपनी सेवाएं, युद्ध के 12वें दिन यूक्रेन पर रूस के हमले जारी
x
Russia Ukraine War LIVE रूस और यूक्रेन का युद्ध 12वें दिन भी जारी है। रूसी सेना द्वारा यूक्रेन पर लगातार हमले किए जा रहे हैं। तो वहीं विदेशी कंपनियां भी रूस के खिलाफ एक्शन ले रही है। साथ ही आपरेशन गंगा के तहत भारतीयों की घर वापसी भी जारी है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध का आज 12वां दिन है। युद्ध के 12वें दिन भी रूस के यूक्रेन पर हमले जारी हैं। इसी बीच यूक्रेन की मीडिया एजेंसी द कीव इंडिपेंडेंट ने बड़ा दावा किया है। एएनआइ ने द कीव इंडिपेंडेंट के हवाले से बताया कि रूस, सीरियाई लड़ाकों की भर्ती अपनी सेना में कर रहा है। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, अभी ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कितने सीरियाई लड़ाके हैं, लेकिन कुछ पहले से ही रूस में पहुंच चुके हैं और यूक्रेन में प्रवेश करने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं, यूक्रेन पर हमले को देखते हुए नेटफ्लिक्स ने भी रूस के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है। नेटफ्लिक्स की तरफ से कहा गया है कि वह रूस में अपनी सेवाओं को निलंबित कर रहा है और वह इस फैसले में पश्चिमी देशों की कंपनियों के साथ है। इसके साथ ही यूक्रेन में फंसे भारतीयों को आपरेशन गंगा के तहत वापस लाया जा रहा है। इसी बीच यूक्रेन से 160 भारतीयों को लेकर एक विशेष विमान सोमवार को हंगरी के बुडापेस्ट से दिल्ली पहुंचा। छात्रों ने वतन लौटते ही सरकार का आभार जताया।

Netflix ने रूस में बंद की अपनी सेवाएं
नेटफ्लिक्स ने रूस के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है। नेटफ्लिक्स की तरफ से कहा गया है कि वह रूस में अपनी सेवाओं को निलंबित कर रहा है और वह इस फैसले में पश्चिमी देशों की कंपनियों के साथ है।
यूक्रेन से वतन वापस लौटे 160 यात्री
यूक्रेन से 160 भारतीयों को लेकर एक विशेष विमान सोमवार को हंगरी के बुडापेस्ट से दिल्ली पहुंचा। इस दौरान भारतीयों ने सरकार का आभार जताया। बेंगलुरु की रहने वाली एक छात्रा ने बताया कि यह वक्त वास्तव में कठिन था। हमने मेट्रो के माध्यम से तीन दिनों तक यात्रा की। इसके बाद यूक्रेन की सीमा पर पहुंचे और वहां से भारतीय दूतावास ने हमें निकाला और देश वापस भेजा।


Next Story