विश्व

नेतन्याहू अगले सप्ताह व्हाइट हाउस में ट्रम्प से करेंगे मुलाकात

Harrison
28 Jan 2025 12:17 AM IST
नेतन्याहू अगले सप्ताह व्हाइट हाउस में ट्रम्प से करेंगे मुलाकात
x
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अगले हफ्ते व्हाइट हाउस में मुलाकात करने वाले हैं. राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रंप की किसी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष से यह पहली मुलाकात होगी. दोनों देशों के शीर्ष नेताओं के बीच यह मुलाकात ऐसे समय हो रही है, जब जॉर्डन और मिस्र में फिलिस्तीनी शरणार्थियों को बसाने की ट्रंप की योजना वैश्विक मंच पर चर्चा का विषय बनी हुई है.
इजरायल के प्रधानमंत्री पहले विदेशी राष्ट्राध्यक्ष हैं, जिनसे राष्ट्रपति ट्रंप व्हाइट हाउस में मुलाकात करेंगे. ट्रंप हाल ही में हुए राष्ट्रपति चुनाव से ही इजरायल का खुलकर समर्थन कर रहे हैं. वहीं, हाल ही में उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन प्रशासन के एक फैसले को भी पलट दिया था. जिसमें इजरायल को 2,000 पाउंड के बम की आपूर्ति पर रोक लगा दी गई थी. इसके लिए नेतन्याहू ने ट्रंप को धन्यवाद भी दिया.
दरअसल, रविवार को इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक वीडियो जारी कर ट्रंप को बम आपूर्ति कराने के वादे को पूरा करने के लिए शुक्रिया कहा. इसमें उन्होंने कहा, ‘इजरायल को खुद की रक्षा करने और हमारे साझा दुश्मनों का सामना करने के लिए उपकरण मुहैया करने के अपने वादे को पूरा करने के लिए ट्रंप का धन्यवाद.’ ट्रंप ने कहा कि इजरायल के कई आदेशों पर रोक लगा दी गई थी जिन्हें जारी कर दिया गया है.
Next Story