विश्व
गाजा पट्टी में बंधक बनाए गए लोगों के परिजनों से मिले प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू
jantaserishta.com
15 March 2024 11:26 AM IST

x
तेल अवीव: इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा पट्टी में हमास द्वारा बंधक बनाए गए लोगों के परिवारों से तेल अवील में मुलाकात की। बंधक परिवार फोरम के प्रवक्ता लियाट बेल सोमर ने अपने बयान में कहा, "प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपनी पत्नी के साथ बंधकों के 20 परिवारों से मुलाकात की।"
परिजनों ने प्रधानमंत्री से कहा कि उनके और वॉर कैबिनेट के सदस्यों के साथ ये बैठकें उनके लिए महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि बंधकों की रिहाई अब मुश्किल होती जा रही है और पीएम नेतन्याहू को इसके लिए कुछ करना चाहिए। वहीं, बयान में आगे कहा गया है, "परिवारों ने नेतन्याहू से आग्रह किया कि उन्हें बंधकों की तत्काल रिहाई के लिए एक समझौते पर जल्द से जल्द पहुंचना चाहिए।"
Tagsप्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहूबेंजामिन नेतन्याहूगाजा पट्टीPrime Minister Benjamin NetanyahuBenjamin NetanyahuGaza Strip
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





