विश्व

नेपाल की तारा एयरलाइंस का विमान क्रैश, 22 यात्री थे सवार, सामने आया ये वीडियो

jantaserishta.com
30 May 2022 8:44 AM IST
नेपाल की तारा एयरलाइंस का विमान क्रैश, 22 यात्री थे सवार, सामने आया ये वीडियो
x

काठमांडू: नेपाल में क्रैश हुए तारा एयरलाइन के प्लेन के मलबे की पहली तस्वीर सोमवार को सामने आई है. प्लेन का मलबा मुस्तांग इलाके के कोबन में मिला है. यह प्लेन रविवार को हादसे का शिकार हुआ था. तारा एयरलाइन की फ्लाइट 9NAET नेपाल के पोखरा से जोमसोम जा रही थी. सुबह करीब 10 बजे अचानक फ्लाइट लापता हो गई थी.

दिनभर तलाश में ऑपरेशन चलाने के बाद शाम 4 बजे फ्लाइट क्रैश होने की खबर आई थी. प्लेन में क्रू मेंबर्स सहित करीब 22 लोग सवार थे. इनमें 4 यात्री भारत, 2 जर्मनी और 13 नेपाल के थे. फ्लाइट में चालक दल के 3 सदस्य भी थे. विमान 30 साल से अधिक पुराना था.
त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट के चीफ ने बताया कि घटनास्थल पर जांच पड़ताल की जा रही है. नेपाल की सेना के प्रवक्ता नारायण सिलवाल ने बताया कि नेपाली सेना हवाई मार्ग के जरिए घटनास्थल पर पहुंच गई है. रेस्क्यू ऑपरेश चलाया जा रहा है.
क्रैश हुए प्लेन में सवार चारों भारतीय मुंबई के रहने वाले हैं. अधिकारियों ने बताया कि चारों लोग एक ही परिवार के हैं, जिनकी पहचान अशोक कुमार त्रिपाठी, धनुष त्रिपाठी, रितिका त्रिपाठी और वैभवी त्रिपाठी के रूप में हुई है.
रविवार को हुए हादसे के बाद खराब मौसम के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने में परेशानी आ रही थी. लेकिन इसके बाद भी नेपाली सेना के हेलिकॉप्टर ने क्रैश साइट को ढूंढ निकाला. माई रिपब्लिका अखबार के अनुसार, नेपाल सेना का एक हेलीकॉप्टर 10 सैनिकों और दो कर्मचारियों को लेकर नरशंग मठ के पास एक नदी के किनारे उतरा, जो दुर्घटना की संभावित जगह थी.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story