विश्व
नेपाल: जानकी मंदिर के मुख्य महंत ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई, बोले- उनकी लोकप्रियता के सब कायल
jantaserishta.com
17 Sept 2025 9:08 PM IST

x
NEPAL नेपाल: स्थित मां जानकी मंदिर के उत्तराधिकारी मुख्य महंत राम रोशन दास ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि हम प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई देते हैं। उन्होंने वैश्विक मंच पर जिस तरह से सनातन धर्म को ख्याति दिलाई है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। उन्होंने अपनी कुशलता के दम पर लोकप्रियता हासिल की है, जिसका हर कोई कायल है। हम संपूर्ण जनकपुरवासियों की ओर से उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने हर किसी के दिल में अपने लिए जगह बनाई है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक मंच पर भारत का नाम ऊंचा किया है, ठीक उसी प्रकार से वे हमारे देश नेपाल की भी सुध बीच-बीच में लेते रहें। हम प्रार्थना करते हैं कि प्रधानमंत्री हमेशा खुश रहें।
साथ ही, उन्होंने नेपाल के जेन जी विरोध प्रदर्शन का भी जिक्र किया और कहा कि हाल ही में हमने नेपाल में जेन जी के विरोध प्रदर्शन को देखा। इस प्रदर्शन में कई युवाओं को अपनी जान भी गंवानी पड़ी। लेकिन, राहत की बात यह है कि अब हमारा देश दोबारा से पटरी पर लौट रहा है। उन्होंने इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि पहले नेपाल एक हिंदू राष्ट्र था, जो अपनी सनातन संस्कृति के लिए समस्त विश्व में विख्यात था। लेकिन, इस बात को खारिज नहीं किया जा सकता है कि कुछ कारणों की वजह से इस पर कुठाराघात हुआ है। ऐसी स्थिति में मैं आग्रह करता हूं कि दोबारा से उस संस्कृति को वापस लौटाने की कोशिश की जाए। जो पहचान नेपाल खो चुका है, वो पहचान उसे दोबारा से मिले। यही हमारी प्रार्थना है। मेरी यही प्रार्थना है कि नेपाल विश्व मंच पर अपनी पहचान बनाए। वहीं, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन का जिक्र करते हुए कहा कि हमारी यही प्रार्थना है कि भगवान उन्हें हमेशा खुश, दीर्घायु और स्वस्थ रखे। यही हमारी ईश्वर से प्रार्थना है। वो अगर लोकप्रिय रहेंगे, तो हम भी खुश रहेंगे, क्योंकि हमारा पड़ोसी खुश रहेगा, तो हम भी खुश रहेंगे। हमने कभी-भी भारत को अलग नहीं समझा। मैं समझता हूं कि भारत और नेपाल के बीच अटूट संबंध है, जिसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता है।
Tagsनरेंद्र मोदीजन्मदिननेपालमां जानकी मंदिरराम रोशन दाससनातन धर्मभारत-नेपाल संबंधदीर्घायुस्वास्थ्यजेन जी विरोध प्रदर्शन.जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





