विश्व

नेपाल से बड़ी खबर: नए प्रधानमंत्री बने पुष्प कमल दहल प्रचंड, ली शपथ, जानें इनके बारे में...

jantaserishta.com
26 Dec 2022 4:28 PM IST
नेपाल से बड़ी खबर: नए प्रधानमंत्री बने पुष्प कमल दहल प्रचंड, ली शपथ, जानें इनके बारे में...
x

फाइल फोटो | न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: नेपाल को नया प्रधानमंत्री मिल गया है. पुष्प कमल दहल प्रचंड ने पीएम के रूप में शपथ ले ली है. इस रेस में पहले जरूर शेर बहादुर देउबा का नाम आगे चल रहा था, लेकिन राजनीति ने ऐसी करवट बदली की पीएम की कुर्सी प्रचंड के पास चली गई और केपी ओली को भी साथ में सरकार बनाने का मौका मिल गया.

नेपाल के नए प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड का भारत के साथ हमेशा थोड़ा खट्टा, थोड़ा मीठा रिश्ता रहा है. इससे पहले भी प्रचंड दो बार नेपाल की सियासी कमान संभाल चुके हैं. उस दौरान उनका चीन से प्रेम किसी से नहीं छुपा था. इसके अलावा पिछले कार्यकाल के दौरान प्रचंड ने भारत को लेकर कई ऐसे बयान भी दिए, जो चुभने वाले थे. जब साल 2009 में प्रचंड के हाथों से सत्ता चली गई थी तो उसके पीछे भी उन्होंने भारत का हाथ बताया था.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story