विश्व

नेपाल के PM शेर बहादुर देउबा आज शाम BJP मुख्यालय जाएंगे

jantaserishta.com
1 April 2022 10:14 AM IST
नेपाल के PM शेर बहादुर देउबा आज शाम BJP मुख्यालय जाएंगे
x

नई दिल्ली: नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा आज तीन दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचेंगे. इस यात्रा के दौरान वह 1 अप्रैल को विदेश मंत्री एस जयशंकर और 2 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से मुलाकात करेंगे.



मिली जानकारी के अनुसार भारत के दौरे की अहमियत को देखते हुए नेपाल के पीएम श्रीलंका में होने वाले बिमस्‍टेक की बैठक में हिस्‍सा नहीं ले रहे बल्कि भारत आ रहे हैं. हालांकि वह बिमस्टेक को वर्चुअली संबोधित करेंगे.
नेपाल के पीए के मीडिया हेड गोविंद परियार ने PTI को बताया कि इस यात्रा के दौरान उनके साथ उनकी पत्नी आरजू देउबा भी भारत आ रही हैं. इसके अलावा चार कैबिनेट मंत्री, सरकारी सचिव, वरिष्ठ अधिकारी और उद्योगपति सहित कुल 50 लोग होंगे.
इस तीन दिवसीय यात्रा के संबंध में मंत्रालय ने कहा कि, ''नेपाल के पीएम के इस यात्रा से दोनों देशों (भारत-नेपाल) के बीच बहुमुखी, पुराने और सौहार्दपूर्ण संबंध में मजबूती आएगी.'' उन्होंने कहा कि तीन दिन तक चलने वाले यात्रा के दौरान पीएम देउबा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तरीय वार्ता करेंगे और विदेश मंत्री एस. जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मिलेंगे.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story