विश्व

सरकार गठन के तीन महीने बाद नेपाल पीएम देउबा ने किया पहला मंत्रिमंडल का विस्तार

Ritisha Jaiswal
8 Oct 2021 10:37 PM IST
सरकार गठन के तीन महीने बाद नेपाल पीएम देउबा ने किया पहला मंत्रिमंडल का विस्तार
x
नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने शुक्रवार को मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए 17 मंत्रियों और दो केंद्रीय राज्य मंत्रियों को शामिल किया

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने शुक्रवार को मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए 17 मंत्रियों और दो केंद्रीय राज्य मंत्रियों को शामिल किया। देउबा की तरफ से पदभार ग्रहण करने के तीन महीने बाद यह कैबिनेट विस्तार किया गया है। इसके साथ ही सरकार में मंत्रियों की संख्या बढ़कर 25 हो गई, जिसमें 22 मंत्री और तीन राज्य मंत्री शामिल हैं।

इससे पहले प्रधानमंत्री और एक राज्य मंत्री को मिलाकर मंत्रिमंडल में केवल छह सदस्य थे। प्रधानमंत्री देउबा पांच दलों वाले गठबंधन के बीच सत्ता साझेदारी को लेकर लंबे समय से जारी खींचतान के चलते मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं कर पा रहे थे। वे खुद 17 मंत्रालयों का प्रभार संभाल रहे थे।
मंत्रिमंडल में नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी- एकीकृत समाजवादी से पांच मंत्री बनाए गए हैं, जबकि जनता सोशलिस्ट पार्टी से चार मंत्री और एक राज्य मंत्री बनाया गया है। इसी तरह, पुष्प कमल दहल के नेतृत्व वाली नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी- माओवादी केंद्र से पांच मंत्री और एक राज्य मंत्री को शामिल किया गया है। वहीं, मंत्रिमंडल में देउबा के नेतृत्व वाली नेपाली कांग्रेस के आठ मंत्री और एक राज्य मंत्री हैं।





Next Story